सोशल मीडिया पर छाया "अमेरिकी गायिका का छठ गीत"
आज देशभर में छठ का महापर्व चार दिन के बाद समाप्त हुआ। हालांकि यह त्यौहार बिहार, झारखंड और उत्तर-प्रदेश में विशेष तौर पर मनाया जाता है, लेकिन देश-दुनिया के अन्य इलाकों में भी रहने वाले इन प्रांत के लोग भी छठ पूजा बड़े धूम-धाम से मनाते हैं।

आज इस त्यौहार का आखिरी दिन था, जो सुबर सूर्योदय के साथ समाप्त हो गया। छठ पूजा के अवसर पर छठ के गीत सुनकर श्रद्धालूओं का मन प्रसन्न हो जाता है। छठ के इन मधूर गीतों को सुनकर इस पूजा को ना मनाने वाले लोग भी छठ पूजा के बारे में जानने के लिए बेताब हो जाते हैं।
अमेरिका गायिका ने गाया "छठ गीत"
छठ के इन गीतों को देशभर के कई गायकों ने गाया है, लेकिन इस बार इन गीतों को एक अमेरिकी गायक ने गाकर सभी भारतीयों का मन जीत लिया। अमेरिका में रहने वाली क्रिस्टीन गेजो ने भोजपूरी भाषा में छठ पूजा का एक बेहद प्रसिद्ध गीत गाकर सभी को छठ पूजा की बधाई दी। क्रिस्टीन ने छठ गीत "केलवा के पात पर" समेत कई छठ गीत गाए, जिसे बीबीसी हिंदी, ज़ी बिहार-झारखंड जैसे कई मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी दिखाया। हमने छठ गीत के इस वीडियो को यहां लिंक किया है:-
देखते ही देखते यह वीडियो पूरे भारत में वायरल हो गया और यूपी, बिहार और झारखंड में तो इस गीत को लोगों ने काफी बार सुना और शेयर किया। इस वजह से पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर अमेरिका की रहने वाली क्रिस्टीन का छठ गीत काफी वायरल हो रहा है।
भारत में वायरल हुआ विदेशी छठ गीत
बीबीसी हिंदी के जरिए इस गाने को गाते हुए क्रिस्टीन ने छठ पूजा की बधाई दी और कहा, आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं, मुझे यह त्यौहार बेहद पसंद है और इसके लिए मैंने एक गाना भी सीखा है। मुझे उम्मीद है कि छठ पूजा का यह गीत सभी को काफी पसंद आएगा." अपने इस संदेश के बाद क्रिस्टीन ने छठ का गीत गाया और वो भारत में वायरल हो गया।
आपको बता दें कि भारत के यूपी-बिहार से निकलकर छठ पूजा की गूंज सात समंदर पार अमेरिका में भी सुनाई देती है, लेकिन भारत के ही कुछ हिस्सों में छठ पूजा के गीतों की गूंज लोगों को पसंद नहीं आती। दक्षिण भारत में छठ पूजा मनाने वालों की संख्या काफी कम है। जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में श्रद्धालूओं को छठ पूजा मनाने में काफी दिक्कत होती है, क्योंकि स्थानीय लोगों को छठ पूजा से ध्वनि और जल प्रदूषण की समस्या हो जाती है।
बहराल, अमेरिकी गायक के इस गाने से यह बात तो साबित हो गई कि छठ पूजा अब सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि दुनियाभर में प्रचलित हो रहा है। भारतीय संस्कृति को विदेशों में रहने वाले लोग भी पसंद कर रहे हैं और इसका सम्मान भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








