Home
Social media

YouTube की सबसे बुजुर्ग भारतीय महिला की कहानी, सुनिए हमारी जुबानी

आजकल यू-ट्यूब वीडियो का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। आपको किसी भी चीज की वीडियो देखनी हो तो आप यू-ट्यूब पर जाकर देख सकते हैं। अगर आपके पास कोई कला है जिसे आप दुनिया के सामने दिखाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यू-ट्यूब एक बढ़िया माध्यम है। आप अपने किसी भी टैंलेट का किसी अन्य चीज की वीडियो बनाकर यू-ट्यूब के जरिए देश-दुनिया के लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं आप यू-ट्यूब के जरिए पैसे भी कमा सकते हैं।

YouTube की सबसे बुजुर्ग भारतीय महिला की कहानी, सुनिए हमारी जुबानी

आजकल कई लोगों ने यू-ट्यूब के जरिए पैसे कमाना शुरू कर दिया है। यहां तक कि बहुत सारे लोगों ने यू-ट्यूब को ही अपना करियर भी चुन लिया है। काफी लोग यू-ट्यूब के जरिए बड़ा बिजनेश चलाने लगे हैं। लोग अपने पसंद का टॉपिक चुनते हैं और उससे संबंधित वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पैसे कमाते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि ये काम बहुत सारे लोगों मिलकर भी कर सकते हैं और कोई अकेला व्यक्ति भी कर सकता है।

अपने इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी वृद्ध महिला की कहानी बताएंगे जो यू-ट्यूब की सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक हैं। उनका नाम Granny Mastanamma है और उन्होंने अपनी वृद्धा अवस्था में भी यू-ट्यूब चैनल की दुनिया में ऐसा नाम कमाया है आजकल तेज तर्रार युवा भी कमाने के लिए तरसते हैं।

Granny Mastanamma की निधन

यू-ट्यूब की सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक Granny Mastanamma का निधन हो गया है। बता दें, Andrakashari Mastanamma को Granny Mastanamma के नाम से जाना जाता था। जिनकी उम्र 107 साल थी। Granny Mastanamma आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। जो यू-ट्यूब पर अपनी कुकिंग वीडियो के लिए काफी मशहूर थी। Granny Mastanamma रूरल टेक्निक के जरिए मॉर्डन डिश बनाने के चलते काफी फेमस थी।

उनकी वीडियो "Country Foods" से काफी मशहूर हैं। सोमवार को Granny Mastanamma के चैनल के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए बताया गया कि Granny Mastanamma की मृत्यु हो गई है। पूरी वीडयो में उनकी फाइल जर्नी को दिखाया गया।
बता दें, Granny Mastanamma के चैनल को Srinath Reddy और Laxman Karre ने अगस्त 2016 में शुरू किया था। जो रिश्ते में Mastanamma के पोते हैं।

समूद्री भोजन में महारथ

YouTube की सबसे बुजुर्ग भारतीय महिला की कहानी, सुनिए हमारी जुबानी

चैनल ने पिछले छह महीनों तक Mastanamma का कोई वीडियो शेयर नहीं किया गया था। जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने काफी सवाल खड़े किए थे। यू-ट्यूब ने एक ब्लॉग में "Country Foods" चैनल के बारे में बात करते हुए Mastanamma's के पोते Laxman से बात भी की थी। बता दें, Mastanamma को सी फूड में महारथ हासिल थी।

उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए Watermelon Chicken, Egg Dosa, Chicken Briyani और Emu Meat Curry जैसी कई रेसिपी पेश की थी। इतना ही नहीं, उनके एग फ्राइड राइस रेसिपी वीडियो को 1.5 करोड़ से अधिक व्यू मिले हैं। कई लोगों ने ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Best Mobiles in India

English summary
In this article we will tell you the story of an elderly woman who is one of the oldest women of U-Tube. Her name is Granny Mastanamma and she has made such a name in the world of YouTube channel even in her old age. Nowadays, the young man craves for earning. The 107-year-old woman passed away.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X