X पर कंटेंट को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, फॉलो ना करने पर बंद हो सकता है आपका अकाउंट
अगर आप भी इस पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बेहद ही काम की हो सकती है। दरअसल, X पर कुछ नए नियमों और शर्तों को लागू किया गया है, जिनकी जानकारी होना आपके लिए बहुत जरूरी है। इन नियम और शर्तों को ना मानने पर आपका X अकाउंट बंद हो सकता है।
बता दें कि कंपनी ने X पर Adult Content और Violent Content की पॉलिसीज को लेकर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ जानकारी दी गई है कि Adult Content और Violent Content के लिए नई पॉलिसीज लाई गई हैं। कंपनी का कहना है कि इन पॉलिसीज की वजह से प्लेटफॉर्म के नियमों के लेकर क्लैरिटी और ट्रांसपैरेंसी बनने की उम्मीद है।

क्या हैं X की नई पॉलिसीज
प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि नई पॉलिसी पुरानी सेंसेटिव मीडिया और वॉयलेंट स्पीच पॉलिसी की जगह लाई गई है। इसी के साथ ही अडल्ट कंटेंट के साथ सेक्सुअल और अडल्ट न्यूडिटी से जुड़े कंटेंट को पूरी तरह से कवर किया जाएगा। इसके अलावा वॉयलेंट स्पीच के साथ ही मीडिया के ऊपर भी पूरा फोकस रहेगा।
अब इस तरीके से शेयर कर पाएंगे अडल्ट कंटेंट
कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक X पर एडल्ट कंटेंट शेयर तो कर सकते हैं, लेकिन इस तरह के कंटेंट को लेबल के साथ ही शेयर किया जा सकेगा। साथ ही इस तरह के कंटेंट को प्रमुखता के साथ भी शेयर नहीं किया जा सकेगा।
इमेज और वीडियो शेयरिंग पर भी आए नए नियम
कंपनी का कहना है कि अगर किसी अकाउंट से हर बार एडल्ट कंटेंट शेयर किया जाएगा तो इसके लिए फिर यूजर को मीडिया सेटिंग को एडजस्ट करने के लिए कहा जाएगा। ऐसा करने के साथ यूजर को प्रत्येक इमेज और वीडियो को लेकर कंटेंट वॉर्निंग देने की आवश्यकता होगी। ताकि यूजर को मीडिया फाइल व्यू किए जाने से पहले ही इसे चेक करने या चेक ना करने का फैसला लेने में आसानी हो। वहीं अगर पोस्ट को मार्क नहीं किया गया तो कंपनी इसे खुद ही यूजर के हिसाब से अडजस्ट कर देगी।
18 साल से कम उम्र के यूजर को नहीं दिखेगा अडल्ट कंटेंट
ऐसे यूजर्स जिनकी उम्र 18 साल से कम है या जिन्होंने अपनी बर्थ डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है, वे मार्क किए गए कंटेंट को नहीं देख सकेंगे।
प्रोफाइल पर भी नहीं लगा सकते अडल्ट कंटेंट
कंपनी ने अपनी पॉलिसी में यह भी स्पष्ट किया है कि अडल्ट कंटेंट को X यूजर्स विजिबल प्लेस पर शेयर नहीं कर सकते हैं। यानी इस तरह के कंटेंट को प्रोफाइल फोटो और बैनर के साथ लगाने के लिए मना किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







