Home
Social media

Instagram पर इंग्लिश और फास्ट रील को समझना हो रहा है मुश्किल, तो इस ट्रिक से करें ट्रांसलेट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का आजकल हर कोई इस्तेमाल करता है, क्योंकि इस पर रील्स पोस्ट करने से लेकर यूजर्स रील्स स्क्रॉल करने तक का मजा लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि इंस्टाग्राम पर इंग्लिश में या बहुत ही फास्ट रील्स आती है, जिन्हें हर कोई समझ नहीं पाता है और हमारे सामने एक समस्या आकर खड़ी हो जाती है।

ऐसे में यूजर्स को बार-बार गूगल ट्रांसलेट का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अगर ऐसा हो जाए कि रील में जो भी क्रिएटर बोल रहा है, अगर वो साथ-साथ लिखा आ जाए तो हमें गूगल ट्रांसलेट की जरूरत नहीं होगी और हम रील्स का मजा आसानी से ले सकेंगे।

इस ट्रिक से करें Instagram की फास्ट और इंग्लिश रील्स को ट्रांसलेट

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये होगा कैसे?, तो हम बता दें कि इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको Instagram पर जाना हैं और छोटा सा बदलाव करना होगा। इस बदलाव की वजह से रील्स में जो कुछ भी बोला जा रहा है, वो आपको स्क्रीन पर शो होगा। साथ ही आपकी रील्स भी ट्रांसलेट हो सकेगी। आइए जानते हैं कि आप कैसे रील्स को बिना गूगल ट्रांसलेट के ट्रांसलेट कर सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे रील्स ट्रांसलेट

किसी भी रील्स और कैप्शन को ट्रांसलेट करने के लिए आपको इस आसान सी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन में Instagram ओपन करें।
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल पर जाएं। यहां राइट साइड में नजर आ रहे थ्री लाइन डॉट पर टैप करें।
  • अब थोड़ा स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं।
  • यहां आपको एक्सेसबिलिटी एंड ट्रांसलेशन का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर कैप्शन एंड ट्रांसलेशन पर जाएं, यहां पर आपको कैप्शन और ट्रांसलेशन्स दोनों ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आप इन दोनों ऑप्शन को इनेबल कर दें।
  • यहां से आप रील्स को आसानी से ट्रांसलेट कर सकेंगे।

ये प्रोसेस आपको रील्स में क्रिएटर्स द्वारा बोले जा रहे शब्दों को पढ़ने में और ट्रांसलेट करने में मदद करेगी। इसके साथ ही आप कैप्शन को भी आसानी से समझ सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Many times it happens that Instagram posts come in English or very fast, which not everyone can understand and we face a problem. In such a situation, you can easily translate Instagram reels with this trick.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X