Home
Social media

Facebook में ऑन करें ये सेटिंग और अपनी प्रोफाइल को बनाएं अधिक सिक्योर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook का इस्तेमाल लगभग सभी लोगों के द्वारा किया जाता है। हम इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मैसेज करने से लेकर वीडियो शेयर करने के लिए भी करते हैं। ऐसे में हमें अपने फेसबुक अकाउंट की प्राइवेसी के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

फेसबुक में कहीं कोई आपकी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर गलत इस्तेमाल न कर लें। इससे बचने के लिए आपको अपने फेसबुक अकाउंट में इस सेटिंग को ऑन कर लेना चाहिए, जिससे आप अपने अकाउंट को सिक्योर बना सकें।

Facebook प्रोफाइल को सिक्योर बनाने के लिए आजमाएं ये ट्रिक

इस सेटिंग को करें ऑन

कई बार ऐसा होता है कि लोग आपको फॉलो किए बिना ही आपकी प्रोफाइल को स्टॉक करने का सोचते हैं, ये लोग जानना चाहते हैं कि आप अपनी लाइफ में क्या कर रहे हैं। ऐसे लोगों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने फेसबुक पर इस सेटिंग को ऑन कर सकते हैं, जो कि आपकी प्रोफाइल को सिक्योर बनाने में मदद करेगी।

  • सबसे पहले अपने Facebook अकाउंट को ओपन करें।
  • अब इसके राइट कॉर्नर पर शो हो रहे थ्री लाइन पर क्लिक करें।
  • सेटिंग ऑप्शन में जाएं। सेटिंग ऑप्शन में जाने के बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको 'Audience And Privacy' का ऑप्शन शो होगा।
  • 'Audience And Privacy' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Profile Lock' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको 'Lock Your Profile' का ऑप्शन मिल जाएगा, इस पर क्लिक करें और अपनी प्रोफाइल लॉक कर दें।

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपकी फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो जाएगी। अब ना तो कोई आपकी प्रोफाइल को स्टॉक कर सकेगा और ना ही उसका स्क्रीनशॉट ले सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
To prevent anyone from taking a screenshot of your profile photo on Facebook and misuse it, you should turn on this setting in your Facebook account so that you can make your account secure.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X