Home
Social media

twitter पर आ रहा है धांसू फीचर, अब कोई भी पोस्ट कभी भी पढ़ें !

By Neha

अगर आप माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ट्विटर अपने यूजर्स के लिए जल्द ही बुकमार्क फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर में यूजर्स अपने वॉल पर नजर आ रहे पोस्ट को फ्यूचर के लिए सेव कर सकते हैं। इस फीचर में सेव की गई पोस्ट पर रीट्वीट और लाइक भी कर सकते हैं। बता दें कि ये फीचर फेसबुक के पोस्ट पर दाएं तरफ नजर आने वाले ऑप्शन सेव लिंक की तरह ही काम करेगा। इस फीचर की सबसे अच्छी बात ये है कि आप उन सभी पोस्ट को सेव कर सकते हैं, जिन्हें बाद में पढ़ना चाहते हैं।

twitter पर आ रहा है धांसू फीचर, अब कोई भी पोस्ट कभी भी पढ़ें !

ट्विटर की उत्पाद डिजाइनर टीना कोयामा ने गुरुवार रात ट्वीट करके इस नए फीचर की जानकारी दी। ट्विटर के इस बुकमार्क फीचर का फायदा इसके 30 करोड़ यूजर्स उठा सकेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "सेवफॉरलेटर' टीम की तरफ से एक खबर है। हमने अपने नए फीचर को 'बुकमार्क' नाम देने का फैसला किया है, क्योंकि इस शब्द का उपयोग आमतौर पर सामग्री को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है और नेविगेशन में मौजूद अन्य सेवाओं के साथ इसका नाम सटीक बैठता है।"

कोयामा ने ये भी कहा कि यूजर्स ने इस फीचर को लेकर अपनी डिमांड उन तक पहुंचाई और उन्हें बताया कि यूजर्स ट्वीट को बुकमार्क करना चाहते हैं, ताकि आप उन्हें बाद में देख सकें। इसी को ध्यान रखते हुए कंपनी ने ये फीचर अपडेट किया। बता दें कि पिछले महीने ट्विटर के उत्पाद उपाध्यक्ष कीथ कोलेमन ने जानकारी दी थी कि टीम 'सेवफॉरलेटर' फीचर पर काम कर रही है।

गौर करने वाली बात है कि इस समय लगभग सभी सोशल मीडिया साइट अपने फीचर्स अपग्रेड कर रही हैं। फेसबुक ने भी पिछले कुछ समय में अपने प्लेटफॉर्म पर कई फीचर्स अपडेट किए हैं। ट्विटर ने भी हाल ही में अपने यूजर्स के लिए ट्वीट कैरेक्टर्स लिमिट को बढ़ाकर 280 कर दिया है। बता दें कि पहले ये लिमिट सिर्फ 180 कैरेक्टर्स की ही हुआ करती थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Twitter is now testing Bookmarks its save for later feature. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X