Twitter पर आया Happening now फीचर, यूजर्स को रखेगा अपडेट
ट्विटर हर रोज अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर पेश कर रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने हाल ही में ट्वीट कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाते हुए इसे दोगुना यानी 280 कर दिया था। अब ट्विपल के लिए एक और नया फीचर पेश किया गया है। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को अप टू डेट रखा जा सकेगा और उन्हें करंट टॉपिक और न्यूज की जानकारी मिल सकेगी।

ट्विटर ने इस नए फीचर को 'Happening now' नाम दिया है। ये फीचर आपके ट्विटर अकाउंट के टॉप पर न्यूज फीड में नजर आएगा। इस पर क्लिक करने पर यूजर को अपने आस-आस होने वाले इवेंट की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा करंट ट्रेंड में चल रहे सभी टॉपिक के बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी।
बता दें कि फिलहाल ये फीचर अमेरिका में स्पोर्ट्स इवेंट के लिए ही उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को मैच के बारे में पता चल सकेगा और आगे होने गेम से रिलेटेड ट्वीट और न्यूज भी मिल सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही इसका विस्तार बाकी देशों के लिए भी कर दिया जाएगा।

ये फीचर अमेरिका में एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स लाइव हो गया है और बाकी देशों के यूजर्स को इसका इंतजार है। फिलहाल इस फीचर में सिर्फ न्यूज से रिलेटेड अपडेट ही मिलेंगे और शायद ये फीचर सभी ट्विपल को न पसंद आए। उम्मीद है कि कंपनी इस फीचर को ब्रेकिंग और एंटरटेनमेंट न्यूज के साथ एक्सपेंड करेगा।
बता दें कि हाल ही में ट्विटर ने बुकमार्क ट्वीट फीचर पेश करने का भी ऐलान किया था। इस फीचर में किसी यूजर के ट्वीट को बुकमार्क किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







