ट्विटर ने इंडियन यूजर्स के लिए बदला अंदाज, अब इस रूप में आएगा नजर
सोशल मीडिया ट्विटर ने हाल ही में इंडियन यूजर्स के लिए ब्लू अंब्रेला आइकन लॉन्च किया है।
पूरे देश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है, जिसे देखते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने बड़ा बदलाव किया है। ट्विटर ने शुक्रवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक विशेष नीली छतरी वाली इमोजी जारी किए हैं। यह छतरी इमोजी 16 जून से लाइव हो चुकी है और 31 अगस्त तक यूजर्स के लिए अबेलेवल रहेगी।

जब यूजर्स देश के अलग अलग हिस्सों के मानसून को हैशटैग करके ट्वीट का उपयोग करेंगे, तब एक चमकीला नीले रंग का छाता हैशटैग के बाद दिखाई देगा।
बता दें कि इसके पहले भी ट्विटर इंडिया के कल्चरल फेस्टिवल पर भी इमोजी पेश कर चुका है। हालांकि, यह मौसम पर आधारित पहला इमोजी है, जिसे ट्विटर ने खासतौर पर इंडियन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








