Home
Social media

ट्विटर ने रोल आउट किया नया फीचर, अब बिना ब्लॉक किये कर सकेंगे फॉलोवर्स को रिमूव

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने प्लेटफार्म पर एक नया फीचर जोड़ा हैं जिसकी मदद से अब किसी भी फॉलोवर को हटाना होगा तो उसे ब्लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, Twitter ने इस फीचर को जोड़कर अब यदि आप किसी फॉलोवर को हटाना चाहते हैं तो उसको रिमूव कर सकते हैं। इससे पहले यह फीचर हमने इंस्टाग्राम पर भी देखा था जहाँ जिसको चाहे उसको फॉलोवर्स लिस्ट से हटा सकते है, लेकिन अब ट्विटर ने भी इस फीचर को भी रोल आउट कर दिया है।

ट्विटर ने रोल आउट किया नया फीचर, अब बिना ब्लॉक किये कर सकेंगे फॉलोवर्स को रिमूव

ट्विटर दुनिया का सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है, जहां पर करोड़ों यूजर इसका इस्तेमाल करते हैं। ट्विटर पर ज्यादातर लेटेस्ट न्यूज़ देखने को मिलती है। वहीं अब इस फीचर की मदद से आप किसी भी फॉलोवर को अपने फॉलोवर लिस्ट से कभी भी हटा सकते हैं।

कैसे काम करता है ट्विटर का यह नया फीचर

यह फीचर काफी सरल है और यदि आप भी अपने किसी फॉलोवर को हटाना चाहते हैं, जो आपको फॉलो करते हैं तो सबसे पहले आपको अपने ट्विटर प्रोफाइल पर जाना है और इसके बाद फॉलोवर की लिस्ट पर क्लिक करना है। अब उसके बाद जिस किसी को भी हटाना है उसके प्रोफाइल के आगे Follow का बटन होगा और फिर उसके पास 3 डॉट्स दिखाई देंगे जो मोर का ऑप्शन है। आपको वहां पर क्लिक करना है और यहां पर दूसरे नंबर पर Remove This Follower के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, इससे वह फॉलोवर हट जाएगा।

यानी कुल मिलाकर बात यह है कि अब अगर कोई फॉलोवर आपको ठीक नहीं लगता है तो उसको ब्लॉक करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप उसे सीधे अपने फॉलोवर की लिस्ट से हटा सकते हैं।

इससे पहले Twitter ने अपने एक फीचर जिसे फ्लीट के नाम से जाना जाता था जो बंद कर दिया था। यह फीचर इंस्टाग्राम पर जैसे स्टोरी फीचर का काम करता है वैसे ही यह भी काम करता था, लेकिन इसके इस्तेमाल करने वाले बहुत कम यूजर्स थे इस कारण Twitter ने इसको हटाने का फैसला किया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Twitter rolls out a new feature, now remove followers without blocking them
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X