Twitter Trend: The Family Man 2 के राइटर ने दिया Munawar Faruqui को करारा जवाब
ये बात किसी से नहीं छुपी है कि इंटरनेट पर सबसे Turbulent Areas में से एक ट्विटर है। सोशल मीडिया नेटवर्क, जो एक डिजिटल युद्ध के समान है, यहां लाखों उपयोगकर्ता है जो हमेशा छोटे से छोटे मुद्दों के बारे में ऑनलाइन बहस करते है कई बार ये मुद्दे कब बड़ा रूप ले लेते है ये पता ही नहीं चलता और फिर होती है ट्विटर वॉर ।

कौन है Munawar Faruqui ?
रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faruqui ) विवादों में आज से नहीं है इससे पहले हिंदू देवताओं के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर जेल जा चुके है। इसके साथ ही हाल ही में ऑल्ट बालाजी के लोकप्रिय रियलिटी शो लॉक अप में जीत कर बाहर आए है।
लेकिन लगता है कि मुनव्वर ने अपने एक ट्वीट से एक बार फिर मुसीबत खड़ी कर दी है। मुनव्वर ने एक ट्वीट में भारतीय वेब सीरीज़ के दूसरे सीज़न में कंटेंट पर वार करते हुआ ट्वीट किया " Yeh sare indian web shows season 2 mai hugg kyun dete hain?" उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, द फैमिली मैन लेखक सुमन कुमार ने ट्विटर पर मुनव्वर को जवाब दिया। जिसके बाद पलक झपकते ही ये ट्विटर वॉर और ट्वीट वायरल होने लगे उनके ट्वीट पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी, क्योंकि सुमन के ट्वीट ने फैंस का दिल जीत लिया।
सुमन ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी, "एक्सक्यूज़ मी?"
एक फैन ने लिखा, 'कई सीजन 2 ऐसे है जो पहले सीजन जितने अच्छे है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "मिर्जापुर और पंचायत असाधारण रूप से अच्छे थे। " एक अन्य ट्वीट में लिखा था, "Exception Sir Exception , उस सूची में पंचायत और Family Man नहीं है।"
Khatron Ke Khiladi शो का हिस्सा नहीं होंगे Munawar Faruqui
मई में, Munawar Faruqui ने कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया लॉक अप सीजन 1 जीता। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह स्टंट-आधारित रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi सीजन 12 का हिस्सा नहीं होंगे।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दोस्तों, कुछ कारण की वजह से मैं Khatron Ke Khiladi का हिसा नहीं बन पाउंगा। मुझे वास्तव में खेद है, मेरा बहुत मन था लेकिन किस्मत को कुछ मंजूर है।


Click it and Unblock the Notifications







