सरकारी हैकर्स से रहें सावधान: ट्विटर
अग्रणी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और इंटरनेट दिग्गज गूगल के बाद अब ट्विटर ने भी अपने उपयोगकर्ताओं को सरकार प्रायोजित हैकिंग के प्रति सचेत किया है। वेबसाइट 'दवर्ज डॉट कॉम' के अनुसार, "ट्विटर ने हाल ही में अपने कुछ उपयोगकर्ताओं को चेतावनी जारी की है कि सरकारी हैकरों द्वारा उनके ईमेल, नेटवर्क कनेक्शन और फोन नंबरों को हैक किया जा सकता है।"

शुक्रवार को 11 ट्विटर उपयोगकर्ताओं को ट्विटर की ओर से सूचित किया गया कि उनके ट्विटर खातों को सरकारी हैकर निशाना बना सकते हैं। ट्विटर द्वारा भेजी गई सूचना में कहा गया है इस तरह की हैकिंग में सिर्फ ईमेल, आईपी और फोन नंबर के हैक होने की संभावना है।

गौरतलब है कि हाल ही में फेसबुक और गूगल ने भी इसी तरह की चेतावनी जारी करते हुए अपने उपयोगकर्ताओं को सरकार प्रायोजित हैकिंग से सचेत किया था। फेसबुक ने अक्टूबर में यह चेतावनी जारी की थी और उसके ठीक बाद सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट हैक होने की पुष्टि भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications








