ऐसे लोगों को जल्द ही कर दें अनफ्रेंड!
फेसबुक एक सोशल मीडिया है जिसके जरिए हम अपने दोस्तों व अन्य करीबियों से जुड़े रहते हैं। फेसबुक से हमें कई तरह के अपडेट्स भी मिलते रहते हैं। लेकिन फेसबुक पर कई ऐसे लोग भी जुड़े होते हैं जो थोड़े अजीब होते हैं।
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाला हर यूजर सुबह उठ कर अपना फेसबुक तो जरुर चेक करता है। जरा सोचिए यदि सुबह सुबह आपको फेसबुक पर कुछ ऐसा मिले जो आपको पसंद न हो या जो देखना ही नहीं चाहते हैं। हम बात कर रहे हैं उन फेसबुक फ्रेंड्स की जो सोशल मीडिया पर जो मन चाहे पोस्ट करते हैं और साथ ही दूसरों उनमें टैग कर देते हैं। आइए देखते हैं ऐसे कौन कौन से लोग होते हैं जिन्हें हमें जल्द ही अनफ्रेंड कर देना चाहिए।
यह वो लोग हैं जो खुद को राजनीतिज्ञ समझते हैं और फेसबुक पर अपने राजनीतिक विचार पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन उसे सुनना कौन चाहता है, तो देर मत कीजिए अनफ्रेंड कीजिए। हम सभी की लाइफ में कोई न कोई ऐसा दोस्त या जानने वाला जरुर होता है जो काफी नेगेटिव होता है। कहते हैं आप जितनी नेगेटिव एनर्जी आपके पास होती है आप भी उतने ही नेगेटिव और दुखी होने लगते हैं। जो कि कोई नहीं चाहता। तो खुद को रखें खुश और अनफ्रेंड करें ऐसे दोस्त। जो लोग आपकी जिंदगी में नहीं हैं उन्हें फेसबुक पर जोड़े रख कर कुछ नहीं होने वाला। बल्कि ऐसे लोगों की वजह से कई बार आप ही नुकसान होता है। ये लोग हमेशा ही अन्य का ध्यान खुद की तरह खींचना चाहते हैं। इसके लिए वो इस तरह कि फोटोज व स्टेटस डालते हैं कि लोग उनसे जरुर बात करें या कुछ पूछें। कई लोगों को शोऑफ करने की बीमारी होती है। वो कुछ भी करें उसे फेसबुक पर अपडेट कर देते हैं। ऐसे लोगों से दूर ही रहे! ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!
राजनीतिज्ञ
नेगेटिव थॉट्स
एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड या कोई अन्य दोस्त
अटेंशन सीकर
शोऑफ करने वाले
अन्य स्टोरीज
हिंदी गिज़बॉट


Click it and Unblock the Notifications