नहीं बढ़ रहे Instagram पर व्यू और फॉलोवर्स, बस इस सेटिंग को इनेबल करें और अपनी टेंशन को भगाएं
आजकल हर कोई Instagram पर रील बनाकर फैमस होना चाहता है। इसके लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं, ताकि उनकी रील्स पर अच्छे व्यू आएं और फॉलोवर्स में बढ़ोत्तरी हो। लेकिन काफी मेहनत के बाद भी व्यू और फॉलोवर्स नहीं बढ़ते हैं, तो लोगों को खुद की मेहनत व्यर्थ नजर आती है।
अगर आपके भी व्यू और फॉलोवर्स नहीं बढ़ रहे हैं, तो टेंशन मत लीजिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इंस्टाग्राम पर रीच भी बढ़ा सकते हैं और फॉलोवर्स में भी बढ़त ला सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने Instagram में कंटेंट पोस्ट करने से पहले इस सेटिंग को इनेबल करना होगा और आपका काम चुटकियों में हो जाएगा।

Instagram में इनेबल करें ये सेटिंग
- सबसे पहले Instagram ओपन करें।
- Instagram में अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड में थ्री डॉट नजर आएंगे, उस पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और मीडिया क्वालिटी के ऑप्शन पर टैप करें।
- मीडिया क्वालिटी पर क्लिक करने के बाद यूज लेस मोबाइल डेटा को डिसेबल करें।
- यहां पर दूसरे नंबर पर शो हो रहे अपलोड हाई क्वालिटी के ऑप्शन को इनेबल करें और फिर तीसरे ऑप्शन को डिसेबल करें।
- ऐसा करते ही आपके फोटो-वीडियो सब कुछ हाई क्वालिटी में अपलोड हो जाएंगे।
इस्ंटाग्राम पर अक्सर हाई क्वालिटी कंटेंट को पसंद ही किया जाता है और ये आपके व्यू एवं फॉलोवर्स को बढ़ाने में मदद भी करता है। इस सेटिंग को ऑन करने से आपका कंटेंट हाई-क्वालिटी में पोस्ट होगा, जो आपके व्यूअर्स को पसंद आ सकता है।
रील पोस्ट करने से पहले ध्यान दें
जब भी आप कोई रील पोस्ट करने जा रहे हैं, तो उसके ऑडियो ऑप्शन पर जाएं। यहां आपको री-नेम ऑडियो का ऑप्शन शो होगा। रीनेम ऑडियो पर क्लिक करें और ऑडियो नेम में Instagram Tips And Marketing लिख कर डन कर दें। ऐसा करने से आपकी रील पर किसी और यूजर का नाम शो नहीं होगा। अगर कोई और आपकी ऑडियो देखता है और उस पर रील बनाता है, तो इससे आपकी रीच बढ़ेगी।
ट्रेंड पर करें फोकस
आप हमेशा ट्रेंडिंग कंटेंट ही बनाएं, क्योंकि जो ट्रेंड में चल रहा होता है, यूजर्स उसे ही देखना पसंद करते हैं। इसलिए ट्रेंड पर फोकस जरूर करें। साथ ही वीडियो क्वालिटी और एडिटिंग पर भी ध्यान दें और उससे मिलता-जुलता कैप्शन ही डालें।


Click it and Unblock the Notifications








