Home
Social media

यूपी पुलिस के इस "सिंघम" का "दंबग" वीडियो हुआ वायरल लेकिन हो गया ट्रांसफर

यूपी पुलिस का एक दंबगई अंदाज पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बस्ती पुलिस की SWAT टीम एक खुले इलाके में हाथों में बंदूक, पिस्टल, राइफल लिए घूम रहे हैं और उनके मुख्य अधिकारी ने एक चश्मा पहन रखा है। यह पूरी तरह से फिल्मी सीन जैसा दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाज डीजीपी ने इसका संज्ञान भी लिया है।

यूपी पुलिस के इस 'सिंघम' का 'दंबग' वीडियो हुआ वायरल लेकिन हो गया ट्रांसफर

दरअसल, आपको बता दें कि आजकल उत्तर प्रदेश की पुलिस एनकाउंट स्पेशलिस्ट बन गई है। एक के बाद एक एनकाउंटर की वजह से यूपी पुलिस सुर्खियों में है और इसका फिल्मी असर अब वहां के पुलिस वालों पर भी पड़ने लगा है। हालांकि फिर भी यूपी में हो रहे अपराधों में कमी नहीं आई है लेकिन यूपी पुलिस के अधिकारी खुद को दंबग के सलमान खान और सिंघम के अजय देवगन से कम नहीं समझ रहे हैं।

यूपी का सिंघम

हमने अपने इस आर्टिकल में इस वीडियो को अपलोड किया है। इसमें आप SWAT टीम के उस पुलिस वाले को देख सकते हैं जो एकदम सिंघम या दबंग स्टाइल में 4 दूसरे पुलिस वालों के बीचों-बीच चश्मा लगाए घूम रहा है और सबको इधर-उधर जाने के लिए कह रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो लोग किसी की तलाश कर रहे हैं।

सिंघम का हुआ ट्रांसफर

इस टीम के मुख्य अधिकारी का नाम विक्रम सिंह है, जो बीचो-बीच चल रहा है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने SWAT की इस पूरी टीम का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। इस मामले में यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की तरफ से ट्वीट करके कहा गया है कि यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह के आदेश पर SWAT की उस टीम का ट्रांसफर बस्ती से पुलिस लाइन में कर दिया गया है।

ट्वीट में लिखा है कि शहर से सीओ ने मामले का संज्ञान लिया है। साथ इस ट्वीट में यह भी लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस, पुलिस के हथियारों और भड़काऊ प्रदर्शनों के अव्यवसायिक प्रदर्शन को मंजूरी नहीं देते हैं। हालांकि अभी तक स्वाट की उस पुलिस टीम की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है लेकिन देखना होगा कि क्या यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी सिर्फ हीरोपंती में ही ध्यान देंगे या फिर अपराधों को कम करने के लिए गंभीरता से काम करेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Have you seen this viral video of the SW Police in the SW Police? In this video, SWAT in charge of the SWAT in the video, Vikram Singh, is searching for an encounter with the help of his 4 colleague police personnel. In this the guess is that the story of the police is nothing short of Singham's Ajay Devgan and Dabang's Salman Khan. Read their story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X