WhatsApp नया फीचर अपडेट: व्हाट्सएप्प पर स्टेटस में म्यूजिक कैसे जोड़ें, यहां देखें पूरी प्रक्रिया
Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अब Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है, जो स्टेटस अपडेट के जरिए म्यूजिक शेयर करने की सुविधा देगा। इस नए अपडेट के साथ यूजर अपने पसंदीदा गाने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करके अपनी स्टेटस को और भी क्रिएटिव बना सकेंगे। यहां फीचर WhatsApp स्टेटस को और ज्यादा इंटरएक्टिव बनाकर यूजर अनुभव को नया आयाम देगा।
WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अब स्टेटस अपडेट के जरिए म्यूजिक शेयर करने का नया पीचर लॉन्च कर रहा है, जो इसे और भी इंटरएक्टिव बनाएगा। इस फीचर से दोस्त एक साथ मिलकर नया म्यूजिक एक्सप्लोर कर सकेंगे। फिलहाल यह अपडेट Android के WhatsApp बीटा 2.25.2.5 में कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp के नए ड्रॉइंड एडिटर फीचर के साथ Android यूजर्स को मेटा के म्यूजिक कैटलॉग को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा, जो Instagram पर भी उपलब्ध है। अब यूजर अपने पसंदीदा गाने, कलाकार या ट्रेंडिंग ट्रैक को स्टेटस अपडेट में जोड़कर म्यूजिक के जरिए अपनी क्रिएटिविटी को और भी प्रभावी तरीके से व्यक्त कर सकते हैं।
WhatsApp का नया फीचर स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ने के साथ-साथ दर्शकों को गाने के कलाकार की Instagram प्रोफाइल देखने का अवसर भी देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ बीटा टेस्टर पहले ही फीचर का उपयोग कर रहे हैं और जल्द ही स्थिर वर्जन में भी सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।
WhatsApp स्टेटस में गाना कैसे जोड़ें
WhatsApp के नए फीचर में उपयोगकर्ता मेटा द्वारा प्रदान किए गए म्यूजिक कैटलॉग से गाने भी सर्च कर सकते हैं और फिर ट्रैक के लिए एक खास हिस्से को चुन सकते हैं। फोटो आधारित स्टेटस अपडेट के लिए म्यूजिक क्लिप की अधिकतम अवधि 15 सेकेंड होगी, जबकि वीडियो स्टेटस के लिए माने की लंबाई वीडियो की अवधि के अनुसार होगी। एक बार खंड चयनित करने के बाद गाना स्टेटस में आसानी से इंटीग्रेट हो जाएगा, जिससे यूजर का अनुभव और भी आकर्षक और क्यक्तिगत हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








