याहू अकाउंट अब और सुरक्षित
आप भी यदि याहू ईमेल आईडी रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब याहू यूजर्स के इमेल के इस्तेमाल के तरीके में बदलाव लाने की सोच रहा है। इससे यूजर्स को अपने ईमेल अकाउंट के लिए अधिक सुरक्षा मिल सकेगी। इस प्रक्रिया के अंतर्गत आप द्वारा जब अपना ईमेल अकाउंट लॉग इन किया जाएगा तो याहू एकाउंट की द्वारा एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसके बाद वेरिफिकेशन होने के बाद ही ईमेल का आगे प्रोसेस हो पाएगा।

ड्यलाॅन कसेय (वाइस प्रेसिडेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट) ने याहू के टुम्बलर पेज पर अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि पारंपरिक पासवर्ड की अपेक्षा नया एकाउंट की कहीं अधिक सुरक्षित है क्योंकि यह अकाउंट एक्सेस करने के क्रम में साइन इन करने से किसी को भी रोकता है, साइन इन से पहले एकाउंट की वेरिफिकेशन उपलब्ध कराता है। कंपनी की माने तो एंड्रायड और आईओएस ओएस वाले स्मार्टफोन यूजर्स को याहू मेल एप के नए याहू एकाउंट की का एक्सेस मिल सकेगा।
आपको बता दें कि अब याहू एकाउंट की के लिए साइन अप करने वाले उपभोक्ता के लिए अब याहू ईमेल का प्रयोग करते समय पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी इसके स्थान पर एकाउंट की सर्विस एकाउंट से जुड़े मोबाइल पर मैसेज भेज देगी। आपका मोबाइल खोने या चोरी होने पर वैकल्पिक अकाउंट, नंबर पर इमेल या टेक्सट मैसेज कर आप अपनी पहचान के बारे में जानकारी दे सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







