Acer ने लॉन्च किए दो साइज में नए टैबलेट्स, जानें कीमत, फीचर्स और उपलब्धता
Acer ने भारत में अपने नए टैबलेट्स लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें iconic Tab सीरीज कहा जाता है। बता दें कि कंपनी ने दो साइज के नए टैबलेट्स लॉन्च किए हैं, जो कि आपको 8.7 इंच और 10.36 इंच में मिलेंगे। इन टैबलेट्स की परफॉर्मेंस दमदार हैं और आप इन्हें आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। आइए इन दोनों टैबलेट्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।
Iconia Tab iM9-12M और Iconia Tab iM10-22 की कीमत
इन टैबलेट्स की कीमत ज्यादा नहीं है। आप 8.7 इंच वाले टैबलेट को सिर्फ 11,990 रुपये में खरीद सकते हैं और 10.36 इंच वाले टैबलेट को 14,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। आप इन टैबलेट्स को Acer की दुकानों से, कंपनी की वेबसाइट से या फिर Amazon India से खरीद सकते हैं।

Iconia Tab iM9-12M और Iconia Tab iM10-22 के स्पेसिफिकेशंस
दोनों ही टैबलेट्स मेटल बॉडी से बने हैं और इनका लुक प्रीमियम नजर आता है। 8.7 इंच वाला टैबलेट MediaTek Helio P22T प्रोसेसर पर चलता है, जबकि 10.36 टैबलेट MediaTek HelioG99 प्रोसेसर पर चलता है। दोनों ही टैबलेट्स में अच्छा खासा स्टोरेज और रैम दी गई है, जिससे आप कई काम एक साथ कर सकते हैं और कई सारे ऐप्स और फाइल्स भी रख सकते हैं।
इन दोनों ही टैबलेट्स में बहुत दमदार स्पीकर जोड़े गए हैं, जिससे इनमें मूवी देखना और गेम खेलना काफी मजेदार बन जाता है। Tab iM10-22 अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें खींच सकता है, क्योंकि इसका रिजॉल्यूशन 2K है।
बात करें दोनों टैबलेट्स की बैटरी की तो 8.7 इंच वाले टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, 10.36 इंच वाले टैबलेट में 7400mAh की बैटरी दी गई है। दोनों टैबलेट की बैटरी काफी पावरफुल है, जिससे आप पूरे दिन बिना बैटरी की टेंशन लिए इनका यूज कर सकते हैं।
दोनों ही टैबलेट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। इन टैबलेट्स में Wi-Fi, ब्लूटूथ और 4G LTE सपोर्ट शामिल है, जिसकी मदद से आप टैबलेट्स को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं। इन दोनों टैबलेट्स में फेशियल रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, ताकि आप अपने टैबलेट को सुरक्षित रख सकें।


Click it and Unblock the Notifications








