Apple 10th Gen iPad पर भारी छूट, 9 हजार तक की डिस्काउंट के साथ लाए घर, जानें कीमत व ऑफर
Apple iPad Discount: एप्पल कंपनी का आईपैड आखिर कौन नहीं लेना चाहता है, लेकिन इसकी भारी भरकम कीमत के कारण लोग इसे नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो इसकी कीमत के कारण चाह कर भी इसे नहीं खरीद पा रहा है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दिवाली फेस्टिवल सेल के तहत कंपनी Apple 10th Gen iPad पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद इस आईपैड को ग्राहक काफी सस्ते में अपने घर ला सकते हैं। तो चलिए आपको इस आईपैड (iPad) पर मिलने वाले ऑफर्स और इसकी नई कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Apple 10th GEN iPad डिस्काउंट और कीमत
एप्पल की दिवाली फेस्टिवल सेल के तहत कंपनी अपने 10th-जेनरेशन आईपैड पर अपने ग्राहकों को भारी छूट ऑफर कर रहा है। जिसके तहत अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो वह 4000 रुपये की छूट का लाभ ले सकेगा। इसके साथ ही एप्पल की ओर से मिल रहे 5000 रुपये के डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ इस आईपैड पर टोटल 9000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। ऑफर्स के बाद इस आईपैड की कीमत घटकर लगभग 35,900 रुपये तक हो जाएगी। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो आप एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट से सभी ऑफर्स के साथ आईपैड को अपने घर ला सकते हैं।

Apple 10th GEN iPad फीचर्स
एप्पल 10th जेन आईपैड को कंपनी ने पिछले साल 2022 में लॉन्च किया था। जिसे फ्लैट-एज डिजाइन के साथ लाया गया था। इसमें 10.9 इंच बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इस आईपैड में रियर और फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल के कैमरे शामिल किए हैं। यह डिवाइस 5जी सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसकी अन्य खासियतों की बात करें तो इस टैबलेट में एप्पल के लाइटनिंग पोर्ट की जगह टाइप-सी पोर्ट दिया यूजर को मिलेगा। जिससे ऐंड्रॉयड यूजर्स को इस टैबलेट के लिए अलग से चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं होगी। अपने इस टैबलेट को कंपनी ने A14 Bionic चिपसेट से लैस किया गया है। जो यूजर को शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। अपने इस टैबलेट में कंपनी ने पतले बेज़ल्स दिए हैं, जिससे इसका लुक अन्य आईपैड जैसा ही है। इसके अलावा इस टैब के साथ कस्टमर को मैजिक कीबोर्ड फोलियो कवर भी मिलेगा। इस टैबलेट की सबसे खास बात यह है कि, इसमें दिया गया पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications







