Apple अपना पहला फोल्डेबल iPad जल्द कर सकता है लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल्स
Apple First Foldable Tablet Coming Soon : अभी हाल ही में एप्पल ने अपने नए सीरीज आईफोन 15 को लॉन्च किया है। जिसके फीचर्स से लेकर कीमत तक की चर्चा अभी भी हो रही है। वहीं एक बार फिर Apple को लेकर लोगों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसका मेन कारण कंपनी का पहला फोल्डेल iPad है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग फोल्डेबल आईपैड का प्रॉडक्शन शुरू कर सकती है। आइए आपको एप्पल के इस फोल्डेबल आईपैड के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
2024 में दे सकता है दस्तक
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईपैड को लेकर उम्मीद जताया जा रहा है कि, कंपनी अपने फोल्डेबल आईपैड पर कई एक्सपेरिमेंट कर सकती है। इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि, इसका निर्माण कार्य स्मॉल-स्केल में किया जा सकता है। जिसके बाद कंपनी अपना फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा सकती है कि, इस अपकमिंग फोल्डेबल आईपैड को 2024 तक लॉन्च कर सकती है।
कार्बन फाइबर का हो सकता है इस्तेमाल
एपप्ल के पहले फोल्डेबल आईपैड को लेकर Ming Chi Kuo की मानें तो इसमें कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया जाएगा है। जिससे आईपैड काफी हल्का और ज्यादा टिकाऊ होगा। वहीं दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल फोल्डेबल उत्पादों के पैनल आपूर्ति के लिए सैमसंग और एलजी डिस्प्ले से बातचीत कर रहा है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से अपने एप्पल फोल्डेबल टैबलेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus Pad Go भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध
OnePlusने हाल ही में अपना पहला मिड-रेंज ऐंड्रॉयड टैबलेट भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी बिक्री 20 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गई है। कंपनी ने अपने न्यूली पैड गो को 8000mAh बैटरी, मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया है। इसकी पहली सेल में इसपर कई ऑफर्स का ग्राहकों को लाभ दिया जा रहा है, जिसके बाद इस टैबलेट की कीमत और भी कम हो जाएगी। इसकी खरीदारी आप वनप्लस स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और दूसरे रिटेल स्टोर से कर सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








