Amazon, Flipkart सेल में Offers में ऑफर्स की बरसात, अब तक के सबसे कम दाम में मिल रहा Apple iPad
अगर आप भी अपने लिए Apple का नया आईपैड (ipad) लेने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। दरअसल Amazon और Flipkart पर सेल की शुरूआत हो चुकी है। इन दोनों ऑनलाइन वेबसाइट्स पर ग्राहकों को Apple iPad 10th generation को 30,000 रुपये से भी कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है।
इतना ही नही इन दोनों साइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल के तहत ग्राहक iPhone सहित Samsung के प्रीमियम फोन्स को भी कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकेंगे। जिस पर बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है। तो चलिए आगे आपको आईपैड पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

वैसे को Apple iPad 10th generation को सेल से पहले 36,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा था। लेकिन अब ग्राहक इसे केवल 31,999 में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अगर ग्राहक इसकी खरीदारी Amazon Credit Card से करते हैं, तो उन्हें अन्य ऑफर्स का भी लाभ मिल सकता है।
वहीं ICICI डेबिट कार्ड धारकों को इस iPad पर 1250 रुपये का भी ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही साथ इसे EMI पर भी खरीदने का मौका मिल रहा है। अब Flipkart सेल की बात करें तो iPad 10th generation को अगर ग्राहक SBI कार्ड की मदद से खरीदते हैं, तो उन्हें यह पैड केलव 28,999 में पड़ेगा।

iPad 10th generation में 10.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसके सा ही किनारे काफी स्लिम है। आपको बता दें, इस iPad में पावर बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। यानी कि, इसे ओपन करना अब और भी आसान हो गया है।
एप्पल के इस आईपैड में यूजर को फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP वाइड बैक कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें सेंटर स्टेज के साथ लैंडस्केप 12MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा मिलेगा।

सिक्योरिटी के लिए यह Best Apple iPad पे के लिए टच आईडी के साथ आता है। इसके डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी शानदार हैं। यह पैड 5G इंटरनेट को सपोर्ट करने में सक्षम है, जिससे यूजर बिना किसी रुकावट कुछ भी डाउनलोड इजली कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








