Apple iPad Mini 7 vs iPad Mini 6: परफॉर्मेंस, कैमरा और कनेक्टिविटी में कौन है बादशाह?
Apple iPad Mini 7 vs Apple iPad Mini 6: 3 साल के लंबे इंतजार के बाद Apple ने अपने नए पॉकेट साइज पावरहाउस डिवाइस iPad Mini 7 को लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने कई नए बदलावों के साथ पेश किया है। लेकिन हम आपके लिए Apple iPad Mini 7 और 2021 में लॉन्च किए गए Apple iPad Mini 6 की तुलना लेकर आए हैं।
हमारा आर्टिकल आपको बताएगा कि कंपनी ने iPad Mini 6 की तुलना में iPad Mini 7 में क्या बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों टैबलेट में से आपको किसे खरीदना चाहिए और कौनसा टैब परफॉर्मेंस में दमदार है।

Apple iPad Mini 7 vs Apple iPad Mini 6: परफॉर्मेंस
iPad Mini 7 को कंपनी ने सबसे पावरफुल Apple A17 Pro चिपसेट के साथ पेश किया है। यह टैब iPadOS 18 पर रन करता है और इसे Apple Intelligence फीचर्स जैसे- राइटिंग टूल, रिवैंप सिरी और कई सारे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। बात करें iPad Mini 6 की तो इसमें A15 Bionic चिप दी गई है, जो कि iPhone 13 सीरीज को भी पावर देती है। लेकिन प्रोडक्टिविटी के लिए ये चिप सुपरफास्ट नहीं है।
iPad Mini 7 को लेकर कंपनी का दावा है कि लेटेस्ट iPad Mini CPU और GPU के मामले में 30% और 24% अधिक स्पीड प्रोवाइड करता है, जिसकी वजह से यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी फास्ट परफॉर्मेंस दे सकता है।
Apple iPad Mini 7 vs Apple iPad Mini 6: स्टोरेज
iPad Mini 7 में iPad Mini 6 की तुलना में दोगुनी मेमोरी है, तो मेमोरी के हिसाब से आप समझ ही गए होंगे कि क्या बेहतर है। iPad Mini 6 का बेस वेरिएंट केवल 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि iPad Mini 7 कम से कम 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
Apple iPad Mini 7 vs Apple iPad Mini 6: कनेक्टिविटी
iPad Mini 6 और iPad Mini 7 दोनों में USB-C 3.1 Gen 1 पोर्ट दिया गया है, लेकिन iPad Mini 6 की 5Gbps डेटा ट्रांसफर लिमिट की तुलना में लेटेस्ट टैब 10Gbps तक की स्पीड दे सकता है। नए टैब में वाई-फाई 6e और ब्लूटूथ 5.3 शामिल है, जबकि इसके सेल्यूलर मॉडल में 5G, 4G LTE और GPS का सपोर्ट शामिल है। यह टैब टच आईडी फिंरगप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और इसमें आपको यूएसबी 3.0 टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है।
iPad Mini 6 में नैनो-सिम और e-Sim दोनों के लिए ऑप्शन शामिल है, जबकि नया टैब केवल eSIM को सपोर्ट करता है। बात करें नए टैबलेट की तो यह Apple Pencil Pro और Apple Pencil USB-C वर्जन से लैस है। वहीं, iPad Mini 6 में Apple Pencil (USB-C) और Apple Pencil (2nd जेनरेशन) मिलता है।
Apple iPad Mini 7 vs Apple iPad Mini 6: बैटरी
कंपनी का दावा है कि नई चिपसेट पिछले मॉडल की तुलना में न्यूरल इंजन परफॉर्मेंस को दो गुना तक बूस्ट कर सकता है। इस टैब में मौजूद बैटरी पूरे दिन बैकअप देने की क्षमता रखती है। बात करें इस टैब की डिस्प्ले की तो इसमें पिछली बार की तरह 8.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Apple iPad Mini 7 vs Apple iPad Mini 6: कैमरा
दोनों टैबलेट में 12MP का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेकिन कंपनी का कहना है कि iPad Mini 7 टैब Smart HDR 4 फोटो के लिए सपोर्ट करता है, जबकि iPad Mini 6 में Smart HDR 3 का सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








