Apple का नया सुपरहिट, AI से लैस iPad Mini लॉन्च, जानें कितनी है कीमत?
Apple iPad Mini का यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो चुका है। क्योंकि कंपनी ने अपने iPad Mini को ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह लेटेस्ट iPad Mini, A 17 चिपसेट से लैस है और इसमें AI फीचर्स का भी सपोर्ट भी शामिल है।
इसमें आपको Apple Pencil का भी सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी करीब 3 साल के गैप में iPad Mini को अपग्रेड करती है। ऐसे में कंपनी ने इसे भी कई नए बदलावों के साथ लॉन्च किया है। 7th जनरेशन मॉडल को कंपनी ने Apple Intelligence फीचर्स सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। आइए आईपैड मिनी की कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Apple iPad Mini की कीमत और उपलब्धता
Apple iPad Mini को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट 128GB, 256GB और 512GB में पेश किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 49,900 रुपये, 59,900 रुपये और 79,900 रुपये हैं। बात करें इस टैब के सेल्यूलर वेरिएंट की कीमत की तो बेस वेरिएंट के लिए 64,900 रुपये, 256GB वेरिएंट के लिए 74,900 रुपये और 512GB वेरिएंट के लिए 94,900 रुपये है।
यानी की इसके बेस वेरिएंट को 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको 4 कलर ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे का आॉप्शन भी मिलेगा। इस नए टैब को आप Apple India के स्टोर और ऑफिशियल ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही टैब को कंपनी के थर्ड पार्टी ऑफलाइन-ऑनलाइन रिटेल पार्टनर से 23 अक्टूबर से खरीद सकेंगे।
Apple iPad Mini के स्पेसिफिकेशंस
iPad Mini 7 को कंपनी ने सबसे पावरफुल Apple A17 Pro चिपसेट के साथ पेश किया है। यह वही चिपसेट है, जो कंपनी ने पिछले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 15 Pro में दी थी। यह टैब iPadOS 18 पर रन करता है और इसे Apple Intelligence फीचर्स जैसे- राइटिंग टूल, रिवैंप सिरी और कई सारे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
कंपनी का दावा है कि नई चिपसेट पिछले मॉडल की तुलना में न्यूरल इंजन परफॉर्मेंस को दो गुना तक बूस्ट कर सकता है। इस टैब में मौजूद बैटरी पूरे दिन बैकअप देने की क्षमता रखती है। बात करें इस टैब की डिस्प्ले की तो इसमें पिछली बार की तरह 8.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
एपल के इस लेटेस्ट टैब में Liquid Retina टेक का यूज किया गया है, जो कि True One और P3 वाइड कलर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 12MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो SmartHDR 4 के साथ डानयामिक रेंज और स्मार्ट डॉक्यूमेंट स्कैनिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलेगा। इस टैब का वजन सिर्फ 290 ग्राम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इसमें वाई-फाई 6e और ब्लूटूथ 5.3 शामिल है, जबकि इसके सेल्यूलर मॉडल में 5G, 4G LTE और GPS का सपोर्ट शामिल है। यह टैब टच आईडी फिंरगप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और इसमें आपको यूएसबी 3.0 टाइप-सी पोर्ट भी मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








