iPad Pro (M2) और iPad (10th Gen) अब भारत में सेल के लिए तैयार

इस महीने की शुरुआत में, Apple ने अपने iPad लाइनअप को अपडेट किया था जिसमें iPad Pro और iPad 9th Gen मॉडल शामिल थे। नए मॉडल iPad Pro (M2) और iPad (10th Gen) में बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ कई नई फीचर्स को शामिल किया गया है दोनों मॉडल लेटेस्ट iPadOS 16 का सपोर्ट करते हैं जो बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट एक्सपीरियंस में बेहतर करने के लिए निफ्टी जैसे फीचर्स प्रोवाइड करता है।
अब दोनों iPads भारत में online और offline खरीदे जा सकते हैंं, आइए जानते हैं नए मॉडल्स की कीमत और फीचर्स के बारे में
Apple iPad Pro (M2) और Apple iPad (10th Gen) की भारत में कीमत
Apple iPad की कीमत की बात करें तो 11-इंच वाले Apple iPad Pro M2 की कीमत 81,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12.9-इंच वाले iPad Pro M2 की कीमत 1,12,900 रुपये से शुरू होती है। यह M2-संचालित iPad Pro और 10th Gen iPad की पूरी कीमत है।
iPad Pro M2 11-इंच वेरिएंट और कीमत
1 - iPad Pro 11-इंच (वाई-फाई) 128GB वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये है।
2 - iPad Pro 11-इंच (सेलुलर) 128GB वेरिएंट की कीमत 96,900 रुपये है।
3 - iPad Pro 11-इंच (वाई-फाई) 256GB -वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये है।
4 - iPad Pro 11-इंच (सेलुलर) 128GB वेरिएंट की कीमत 1,06,900 रुपये है।
5 - iPad Pro 11-इंच (वाई-फाई) 512GB वेरिएंट की कीमत 1,11,900 रुपये है।
6 - iPad Pro 11-इंच (सेलुलर) 512GB वेरिएंट की कीमत 1,26,900 रुपये है।

iPad Pro M2 12.9-इंच वेरिएंट की कीमत
1 - iPad Pro 12.9-inch (वाई-फाई) 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,12,900 रुपये।
2 - iPad Pro 12.9-inch (सेलुलर) 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,27,900 रुपये।
3 - iPad Pro 12.9-inch (वाई-फाई) 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,22,900 रुपये।
4 - iPad Pro 12.9-inch (सेलुलर) 256GB वेरिएंट की कीमत 1,37,900 रुपये।
5 - iPad Pro 12.9-inch (वाई-फाई) 512 जीबी -वेरिएंट की कीमत1,42,900 रुपये।
6 - iPad Pro 12.9-inch (सेलुलर) 512GB वेरिएंट की कीमत 1,57,900 रुपये।
प्रो भी 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में आता है जिसकी कीमत 1,50,000 रुपये से ऊपर है।
iPad (10th Generation) वेरिएंट की कीमत
1 - New iPad (Wi-Fi) 64GB वेरिएंट की कीमत 44,900 रुपये है।
2 - New iPad (Cellular) 64GB वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है।
3 - New iPad (Wi-Fi) 256GB वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है।
4 - New iPad (Cellular) 256GB वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है।
iPad Pro (M2) और iPad (10th Gen) दोनों ही Apple India की वेबसाइट Amazon.in और Apple ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।
Apple iPad Pro (M2) और Apple iPad (10th Gen) के फीचर्स
Apple iPad Pro (M2) 11-इंच और 12.9-इंच में आता है, दोनों 120Hz प्रोमोशन सपोर्ट के साथ Apple M2 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित हैं जिसमें 10-कोर GPU है। इसे 512GB तक रैम और 16GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।
IPad Pro में 12MP का मेन लेंस और 10MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। इसमें LiDAR सपोर्ट भी है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 12MP का सेंसर है। यह 5G और वाई-फाई 6ई को सपोर्ट करता है।
यह Apple A14 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है, जो एक हेक्सा-कोर SoC है। यह वही चिपसेट है जो Apple iPhone 12 लाइनअप जैसा है। इसमें पीछे की तरफ 12MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 12MP का सेल्फी स्नैपर है।


Click it and Unblock the Notifications








