Apple के 3 नए iPad नई Gen के साथ कल होने जा रहे लॉन्च, इन खूबियों से होंगे लैस, यहां जानें पूरी डिटेल
Apple जल्द ही अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारियों मं जुटी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल (Apple) अपने नए आईपैड लाइनअप का 17 अक्टूबर को अनावरण करने वाली है। जिसके तहत कंपनी अपने 3 नए iPad आईपैड एयर, आईपैड मिनी और बेस मॉडल आईपैड को एक साथ पेश कर सकती है। बेस मॉडल आईपैड के डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव की उम्मीद है। इसके साथ ही नए आईपैड के हार्डवेयर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
iPad Mini में देखने को मिलेगा अपग्रेड
iPad मिनी को A16 बायोनिक चिप के साथ लाया जा सकता है। जो एक बड़ा बदलाव होगा। यह चिप वर्तमान के A15 बायोनिक चिप के मुकाबले ज्यादा तेज होगा। इस अपग्रेड का मेन कारण "जेली स्क्रॉलिंग" समस्या को खत्म करना है। जिसने वर्तमान के आईपैड मिनी के कुछ यूजर्स को काफी परेशान किया है। वहीं नए iPad Air को M2 प्रोसेसर और iPad मिनी में A16 बायोनिक CPU के शामिल होने की संभावना है।

Apple फेस्टिव ऑफर 2023
एप्पल के फेस्टिवल सेल के तहत ग्राहक आईपैड को भी बंपर डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं। ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से आईपैड प्रो 11-इंच और 12.9-इंच की खरीदारी करते हैं, तो 5 हजार तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके अलाना आईपैड एयर मॉडल पर भी 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। साथ ही साथ iPad 10th Gen पर 4,000 रुपये तक की छूट दिया जा रहा है। जिसमें बैंक ऑफर शामिल हैं। वहीं आईपैड (9वीं पीढ़ी) और आईपैड मिनी को 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि इस छूट का लाभ एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारक ही उठा सकते हैं।
Apple सेल में एप्पल के सभी प्रोडक्ट्स पर 10 हजार तक की छूट
Apple की फेस्टिव सीजन सेल लाइव हो गई है। कंपनी ने इस सेल के दौरान अपने प्रोडक्ट्स को रियायती कीमतों पर पेश करना शुरू कर दिया है। इस सेल के हिस्से के रूप में, ग्राहक 10,000 रुपये तक की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते है। इसके साथ ही Apple सेल के दौरान कस्टमर्स पुराने iPhone को एक्सचेंज कर 6,000 रुपये तक के अन्य छूट का भी लाभ ले सकेंगे। अगर आप रियायती दरों पर लेटेस्ट iPhone मॉडल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिवाली प्रमोशन का लाभ उठाने के लिए अपने HDFC बैंक कार्ड का यूज करके खरीदारी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








