ऐपल के iPad Mini 6 की प्राइस और फीचर्स हुए लीक
iPad Mini जो Apple का सबसे कम रेटिंग वाले प्रॉडक्ट में से एक रहा है। इस कारण इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि Apple काफी समय से अपने नए iPad Mini को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। साथ ही अब अफवाहें उड़ रही है कि Apple iPad Mini 6 के नाम से नए टैबलेट को लॉन्च करेगी।

टैबलेट अल्ट्रा-थिन फ्रंट बेज़ेल्स के साथ आ सकता है, हालांकि फ्रंट में टच आईडी नहीं होगी। दिलचस्प बात यह है कि टैबलेट में एक बड़ा कैमरा यूनिट दिया हुआ मिलेगा। साथ ही इसमें वॉल्यूम बटन टैबलेट के टॉप पर देखने को मिलेगा और पावर बटन वॉल्यूम बटन के विपरीत दिशा होगा।
iPad Mini 6 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इन सब के अलावा, अनुमानित नए iPad मिनी 6 का डिज़ाइन सभी मौजूदा Apple iPad लाइनअप के समान ही है। इसके अलावा अफवाहें ये भी है कि इसमें अब तक के सबसे छोटी स्क्रीन होगी, जो 8.5 से 9 इंच तक होने की उम्मीद है।
यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि iPad नए A14 बायोनिक प्रोसेसर के साथ-साथ Apple पेंसिल को भी सपोर्ट करेगा। टैबलेट में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर शामिल होने की संभावना है। यह iPadOS पर काम करेगा और तीन कलर्स में उपलब्ध होगा: जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक है।
क्या होगी iPad मिनी 6 की कीमत
यदि हम आईपैड मिनी-6 की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 399 डॉलर यानि (लगभग 30,000 रुपये) होने की उम्मीद है। iPad Mini में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जो इसे 32 जीबी स्टोरेज वाले 329 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) के आईपैड की तुलना में बेहतर है।
2020 से बढ़ी है ऐपल आइपैड की सेल
वहीं आपको बता दें कि Apple के iPad की सेल 2020 से बढ़ रही है। 2020 की तीसरी वित्तीय तिमाही से शुरू होकर, iPad की बिक्री हर तिमाही में बढ़ी है। ऐसा अनुमान है कि Apple इस कैलेंडर वर्ष में 60 मिलियन से अधिक शिपिंग कर सकता है, जिससे यह टैबलेट डिवाइसों में सबसे बड़ा प्रोडक्शन बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







