Home
Tablets

Apple के AI Tablet से कंट्रोल होंगे घर के सभी स्मार्ट डिवाइसेस, जानें कैसे करेगा काम?

Apple कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही iPad Mini 7 को लॉन्च किया था। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी बहुत जल्द मार्केट में अपना AI पावर्ड Wall Mount Tablet लेकर आ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, Wall Mount Tablet एक स्मार्ट कमांड सेंटर जैसे काम करेगा। इस टैब के जरिए यूजर घर के स्मार्ट अप्लयांसेज को कंट्रोल कर सकेंगे।

इस टैबलेट में वीडियो कॉलिंग और AI की हेल्प से ऐप्स को नैविगेट करने का ऑप्शन भी मिलेगा। यह स्मार्ट होम डिस्प्ले सेगमेंट का पहला डिवाइस होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, एप्पल कंपनी इसे अगले साल मार्च में पेश कर सकती है।

Apple जल्द लॉन्च करेगा AI Wall Mount Tablet

क्या है ये वॉल माउंट टैबलेट?

कंपनी के इस टैब का कोडनेम 'J490' है, जिसे Apple Intelligence के साथ पेश किया जाएगा। इसमें एडवांस हैंड्स-फ्री नेविगेशन के लिए सिरी का भी सपोर्ट शामिल होगा। गुर्मेन की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इस प्रोडक्ट के डिवलपमेंट को प्रायोरिटी दी है।

Amazon के Echo Show और गूगल नेक्स्ट हब को कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी इस टैबलेट की इंजीनियरिंग और डिजाइन रिसोर्सेज पर काफी खर्चा कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का यह एआई पावर्ड टैबलेट काफी कॉम्पैक्ट होगा और इसका लुक छोटे आईपैड के समान हो सकता है।

इस टैब में आपको 6 इंच डिस्प्ले के साथ इंटरनल स्पीकर्स, एक कैमरा और थिक फ्रेम भी देखने को मिल सकती है। इस टैब का डिजाइन ऐसा होगा कि इसे आसानी से घर की वॉल पर सेट किया जा सकेगा। इतना ही नहीं आप इसे काउंटरटॉप्स पर भी रख सकेंगे।

कैसे होगा टैब कंट्रोल?

इस टैब को सिरी या टच इंटरफेस पर टैप करके कंट्रोल किया जा सकेगा। यह डिवाइस Apple के होमकिट के इंटरफेस का भी काम करेगा, जिससे यूजर्स लाइट्स, थर्मोस्टैट्स, सिक्योरिटी सिस्टम और डोर लॉक्स जैसे स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल में करने में सक्षम हो सकें।

इस डिवाइस में कंपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग, कैलेंडर एक्सेस और न्यू अपडेट्स के लिए कई सारे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स का भी सपोर्ट देने वाली है। इसमें यूजर्स को फेसटाइम का भी सपोर्ट मिल सकता है। कुल मिलाकर ये टैब यूजर्स को होम ऑटोमेशन का जबरदस्त एक्सपीरियंस देगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple company launched iPad Mini 7 a few days ago. Now news is coming out that the company can bring its AI powered Wall Mount Tablet in the market very soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X