Home
Tablets

Apple का किफायती iPad जल्द ले सकता है मार्केट में एंट्री!, जानें क्या होंगी खासियतें?

अभी हाल ही में Apple कंपनी ने iPad Mini 7 लॉन्च किया था। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी 2025 की शुरुआत में अपनी 11वीं जनरेशन के iPad मार्केट में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं, नए आईपैड में कंपनी Apple Intelligence का सपोर्ट दे सकती है।

साल 2024 में एप्पल ने अपने कई डिवाइसों में बड़े-बड़े अपडेट्स दिए, iPad Mini को भी अपडेट के साथ लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी ने अपने iPad की 10वीं जनरेशन में कोई अपडेट नहीं दिया था। फिलहाल ऐसी उम्मीद है कि 11वीं जनरेशन के iPad को कंपनी एडवांस अपडेट्स के साथ लेकर आ सकती है।

Apple का किफायती iPad जल्द ले सकता है मार्केट में एंट्री!

कब लॉन्च होगा नया iPad?

मिली रिपोर्ट के मुताबिक, Apple कंपनी 2025 की शुरुआत में 11वीं जनरेशन के iPad को लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो कंपनी Apple लवर्स को नए साल का तोहफा देगी। जानकारी के अनुसार, यह लेटेस्ट आईपैड iPadOS 18.3 के साथ एंट्री ले सकता है। अभी तक एप्पल के आईपैड में iPadOS 18.2 का सॉफ्टवेयर है और कंपनी ने हाल ही में iPadOS 18.3 का पहला डेवलपर बीटा वर्जन रिलीज किया है। जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नया आईपैड iPadOS 18.3 वर्जन के साथ लॉन्च होगा।

11वीं जनरेशन के iPad के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, iPad 11वीं जनरेशन के लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसे पुराने मॉडल के जैसे ही तैयार किया जाएगा। लेकिन इसमें फास्ट प्रोसेसर की उम्मीद जताई जा रही है, जो कि संभवत: A17 Pro हो सकती है। बता दें कि A17 Pro चिप एप्पल इंटेलीजेंस को पावर देने वाले एंट्री लेवल चिप है। ये चिप साल 2024 में आए iPad Mini मॉडल के साथ-साथ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में भी उपलब्ध है।

Apple का किफायती iPad जल्द ले सकता है मार्केट में एंट्री!

रैम और कीमत?

जानकारी के आधार पर अगर Apple का ये नया पैड Apple Intelligence सपोर्ट के साथ मार्केट में आता है, तो इसमें कम से कम 8GB RAM होगा। इस पैड की कीमत को लेकर अफवाहें हैं कि यह 35,000 रुपये की कीमत में आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह पैड किफायती कीमत पर Apple Intelligence सर्विस प्रोवाइड कराने वाली डिवाइस बन जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple company can introduce the 11th generation iPad in the market in early 2025. Not only this, the company can provide support of Apple Intelligence in the new iPad.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X