Blackview Tab 18 टैबलेट 12GB रैम, 8800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Blackview Tab 18 Launched: ब्लैकव्यू ने अपना एक और नया टैबलेट लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने Blackview Tab 18 नाम दिया है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने अपने इस टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिपसेट को शामिल किया है। ब्लैकव्यू का यह नया टैबलेट 12 इंच के 2.4K डिस्प्ले के साथ बाजार में पेश किया गया है। जिसमें यूजर को 12GB रैम मिल रही है। तो आइए आपको आगे इस नए टैब की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।
Blackview Tab 18 कीमत
Blackview Tab 18 की कीमत की बात की जाए तो इसे 199.99 डॉलर यानि कि, लगभग 16,600 रुपये में पेश किया गया है। जिसे Glacier Blue, Turquoise Green और Space Grey तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें, यह एंड्रॉयड टैबलेट अगले 11 नवंबर से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे ग्राहक AliExpress ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरी सकेंगे।

Blackview Tab 18 स्पेसिफिकेशंस
ब्लैकव्यू टैब 18 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 12 इंच का 2.4K डिस्प्ले मिल रहा है, जो WideVine L1 को सपोर्ट करेगा। जिससे यूजर इस टैबलेट में हाई रिजॉल्यूशन में कंटेंट देख सकते है। कंपनी ने अपने इस न्यूली टैबलेट को MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस किया है। सबसे खास बात यह है कि, यह टैबलेट Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix, Hulu जैसे एप्प सपोर्ट के साथ आ रहा है। जो एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यूजर को रिच साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इसमें Harman Kardon स्पीकर शामिल किया है, जो AudioEFX 2.0 ट्यूनिंग के साथ आते हैं।
कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का दो कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही कंपनी अपने इस टैब के साथ S Pen Gen 2 का भी सपोर्ट दिया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 8,800mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








