Home
Tablets

iPad Mini 7 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन लॉन्च होगा पैड मिनी

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 16 सीरीज पेश की थी, जिसके तहत कंपनी ने 4 फोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए थे। अब कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल कंपनी इसी महीने iPad Mini 7 को लॉन्च कर सकती है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि कंपनी iOS 18.1 की घोषणा के साथ अक्टूबर के अंत में इस टैब को लॉन्च कर सकती है।

iPad Mini 7 की सामने आई लॉन्च डेट!

हालांकि कंपनी की तरफ से इसकी सही लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल 1 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें इन प्रोडक्ट्स के लॉन्च होने की उम्मीद है।

iPad Mini 7 में क्या हो सकता है खास

iPad Mini 7 को पिछले वर्जन की तरह पेश करने की संभावना है, जिसमें 8.3 इंच की डिस्प्ले और उसी तरह का डिजाइन देखने को मिल सकता है। जेली स्क्रॉलिंग की समस्या को खत्म करने के साथ इस पै़ड मिनी में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।

iPad Mini के पिछले वर्जन में यूजर इस समस्या से काफी परेशान थे, जिसके इस वर्जन में सुधारने करने के प्रयास किए जा सकते हैं। वहीं इस पैड मिनी में कंपनी स्क्रीन अंसेबली को घुमाने की योजना बना सकती है, जिससे स्क्रॉलिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद मिले और ये अधिक स्मूथ और रिस्पॉन्सिव हो सकें।

फ्रंट कैमरा हो सकता है अपग्रेड

iPad Mini 7 में फ्रंट-फेसिंग कैमरा को अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है। यह बदलाव आपके वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है। इसमें मिलने वाली HDR 4 सपोर्ट जैसी सुविधाएं रंग की सटीकता और कंट्रास्ट को सुधारने में मदद कर सकती है।

पावर और परफॉर्मेंस

iPad Mini 7 में एप्पल के A- सीरीज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पैड मिनी में iPhone 15 Pro के A17 Pro चिप या iPhone 16 का नया A18 चिप हो सकता है, जो इसके आकार के डिवाइस के लिए पावर और परफॉर्मेंस के बीच बैलेंस बनाएं रखने में मदद करेगा।

iPad Mini 7 की संभावित कीमत

मिली जानकारी के मुताबिक, इस पैड मिनी की शुरुआती कीमत $499 हो सकती है। साथ ही यह पैड 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। भारत में इस पैड को लगभग 45,900 रुपये की कीमत पर पेश करने की संभावना है।

ऐसे में अब यह देखना होगा कि आखिर कंपनी इस पैड मिनी को अक्टूबर के अंत में लॉन्च करती है या फिर नवंबर की शुरुआत में। साथ ही ये भी देखना होगा कि कंपनी इस पैड को इन्हीं फीचर्स के साथ लाती है या फिर अन्य बदलाव करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the report, Apple can launch iPad Mini 7 this month. There are also reports that the company can launch this tab in late October with the announcement of iOS 18.1.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X