Home
Tablets

Honor ने बच्चों के लिए लॉन्च किया स्पेशल टैबलेट, बेहतरीन फीचर्स वाला टैब बच्चों को करेगा डिजीटली ग्रो

Honor कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट्स भारत में पेश कर रही है। अब कंपनी ने एक नया टैबलेट भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है और ये टैबलेट खासतौर पर बच्चों के लिए पेश किया गया है। कंपनी एक नया किड्स एडिशन Honor Pad X8 Nadal Kids लेकर आई है।

ये नया वर्जन बच्चों की सेफ्टी के साथ आता है और इसमें बच्चों के लिए खास पेन भी दिया गया है। इस टैबलेट के माध्यम से बच्चे कई सारी एक्टिविटीज को आसानी से सीख सकेंगे। आइए जानते हैं कि Honor Pad X8 Nadal Kids में और क्या सुविधाएं मौजूद है।

Honor ने बच्चों के लिए लॉन्च किया Honor Pad X8 Nadal Kids टैबलेट

Honor Pad X8 Nadal Kids की कीमत

Honor Pad X8 Nadal Kids की कीमत भारत में 13,999 रुपये रखी गई है। लेकिन कंपनी इस पर लॉन्च ऑफर भी लेकर आई है, जिसके तहत इस टैबलेट को आप 10,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते है। इस टैब के साथ केस भी एकदम फ्री मिल रहा है।

Honor Pad X8 Nadal Kids की खासियत

Honor Pad X8 Nadal Kids में बच्चों के लिए खास पेन दिया गया है, जो कि बच्चों को डूडल बनाने, लिखने और सीखने की इजाजत देता है। इस एडिशन को कंपनी ने आई कम्फर्ट मोड के साथ लॉन्च किया है। यह ब्लू लाइट के खतरे को कम करता है, जिससे आंख खराब होने का खतरा कम रहता है और सेफ्टी ज्यादा रहती है।

Honor Pad X8 Nadal Kids एडिशन में पैरेंटल मोड दिया गया है, जिससे माता-पिता डिवाइस पर अपना कंट्रोल रख सकेंगे और देख सकेंगे कि उनका बच्चा इस टैबलेट का कैसे इस्तेमाल कर रहा है। यह किड्स एडिशन स्मार्टफोन के मुकाबले बच्चों के हिसाब से काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Honor Pad X8 Nadal Kids फीचर्स

यह टैब 11 इंच स्क्रीन साइज के आता है, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल रहा है। स्पीकर के लिए क्वॉड सराउंडेड स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इस टैब में बच्चों को शानदार विजुअल्स के साथ बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस भी मिलेगा। इसमें कई सारे चाइल्ड फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं। टैब में आई कम्फर्ट सर्टिफिकेट डिस्प्ले दिया गया है। इसका वजन 495 ग्राम है और थिकनेस 7.25 मिमी होगा। ये किड्स एडिशन बच्चों को डिजीटली ग्रो होने में मदद करेगा।

मल्टीटास्किंग के हिसाब से इस टैब में कई खूबियां मौजूद है। इसमें पावरफुल स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी मदद से स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा। इस टैबलेट में दो स्टोरेज ऑप्शंस 64GB और 128GB दिए गए हैं।

Honor Pad X8 Nadal Kids टैब मल्टीटास्किंग और इन्हैंस्ड रैम ब्लूट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। टैब में मल्टी फंक्शन सपोर्ट दिया गया है, जो कि आपको कई सारे ऐप्स को चलाने की इजाजत देता है। ये टू-इन-वन टैबलेट है यानी यह स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor has launched the Honor Pad X8 Nadal Kids tablet for children. Through this tablet, children will be able to learn many activities easily. Its price in India has been kept at Rs 13,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X