Home
Tablets

खास फीचर्स के साथ इन बजट प्राइस में iBall टैबलेट लॉन्च

आईबॉल का ये टैबलेट 9 भारतीय और रीजनल लैंग्वैज को सपोर्ट करता है, जो इंडियन यूजर्स के लिए काफी खास होगा। ये एक मिड रेंज टैब है, जिसकी कीमत सिर्फ 13,999 रुपये है।

By Neha

आईबॉल ने अपना नया टैबलेट स्लाइड इलान 4जी2 लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस टैबलेट की सबसे खास बात ये है कि ये आपके बजट में है, यानी इसकी कीमत 13,999 रुपये है। फिलहाल यूजर्स को गोल्डन कलर वैरिएंट में ये टैबलेट उपलब्ध है। बता दें कि ये टैबलेट 9 भारतीय रीजनल भाषाओं और 21 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 को इंडिया में लॉन्च किया जा चुका है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसकी अबेलेविलिटी को लेकर कुछ क्लियर नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये ऑफलाइन मार्केट में भी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। अगर बात इसके फीचर्स की करें तो, आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 में 10.1 इंच ( 800X1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर है। इस टैबलेट में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

iBall Slide Elan 4G2 टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है, लेकिन इसमें ईयरपीस नहीं है और यह हेडफोन या ब्लूटूथ हेडसेट के जरिए वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है। इसमें सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं।

टैबलेट में एक 'कास्ट स्क्रीन' फ़ीचर भी है, जिससे आप टैबलेट को टीवी या मॉनीटर पर भी देख पाएंगे। आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। टैबलेट को पावर देने के लिए 7000 एमएएच की बैटरी है। इस टैबलेट में एक अतिरिक्त डीसी पिन चार्जिंग स्लॉट है। टैबेलेट में कई एंटरटेनमेंट, म्यूज़िक और यूटिलिटी ऐप जैसे वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट ऐप पहले से इंस्टॉल करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Domestic consumer electronics company iBall has unveiled its latest iBall Slide Elan 4G2 tablet for Rs 13,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X