Home
Tablets

12GB रैम, 8500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Pad Air लॉन्च, जानिए कीमत

iQOO ने चीन में अपना नया टैबलेट iQOO Pad Air लॉन्च कर दिया है। जिसे 12 जीबी रैम, 11.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लॉन्चिंग के साथ ही यह टैबलेट बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस लेटस्ट टैबलेट को कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। तो चलिए आपको iQOO Pad Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स बताते हैं।

12GB रैम, 8500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ  iQOO Pad Air लॉन्च

iQOO Pad Air की कीमत: iQOO Pad Air के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 1,799 युआन (करीब 20,633 रुपये), 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (करीब 22,953 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (करीब 26,434 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (करीब 29,916 रुपये) तय किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रे क्रिस्टल और लैन टिंग कलर में उपलब्ध कराया गया है।

iQOO Pad Air के स्पेसिफिकेशंस: आपको बता दें, iQOO Pad Air टैबलेट Vivo Pad Air का रीब्रांडेड वर्जन है। जिसे कंपनी ने पिछले साल 2023 में चीनी बाजार में लॉन्च किया था।

12GB रैम, 8500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ  iQOO Pad Air लॉन्च

iQOO Pad Air में आपको 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर की बात करें तो इस टैबलेट को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। जिसमें 8GB/12GB रैम और 128GB, 256GB या फिर 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है।

12GB रैम, 8500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ  iQOO Pad Air लॉन्च

iQOO Pad Air में आपको 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8500mAh की बैटरी दी गई है। इस Pad Air में कंपनी ने एक सुपर लीनियर क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 3 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी 3.2 जेन 1 दिया गया है। यह टैबलेट iQOO पेंसिल और iQOO कीबोर्ड एयर जैसी एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा।

इसके डाइमेंशन की बात की जाए तो इस टैबलेट की लंबाई 259.743 मिमी, चौड़ाई 176 मिमी, मोटाई 6.67 मिमी और वजन 530 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Pad Air has an 11.5 inch LCD display. This tablet is equipped with an 8MP camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X