Home
Tablets

गेमर्स के लिए Lenovo ला रहा टैबलेट, भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo गेमिंग लवर्स के लिए खास तौर पर तैयार किए अपने पहले Lenovo Legion टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसे अगले महीने भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

हालांकि, देश में लाए जाने से पहले यह टैबलेट ग्लोबल बाजारों में दस्तक दे चुका है, जिसे कंपनी भारत में जुलाई में लान्च करने की घोषणा की है। आइए आगे इसकी खासियतों से आपको रूबरू करवाते हैं।

गेमर्स के लिए Lenovo ला रहा टैबलेट, भारत में  20 जुलाई को होगा लॉन्च

Lenovo Legion को लेकर ब्रांड का कहना है कि, यह भारत का पहला गेमिंग टैबलेट है। अब तक आसुस के ROG Flow Z13 को गेमिंग टैबलेट माना जाता था, हालांकि यह विंडोज पर संचालित होता है। लेनोवो लीजन टैबलेट को भारत में 20 जुलाई को लॉन्च करेगा।

Lenovo Legion टैबलेट की कीमत- Lenovo Legion जैसा कि, हमने आपको बताया पहले ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो चुका है, जिसकी कीमत EUR 599 (लगभग 53,500 रुपये) निर्धारित की गई थी। वहीं भारत में लेनोवो लीजन टैबलेट की कीमत की बात करें तो इसे 30,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच लाया जा सकता है।

गेमर्स के लिए Lenovo ला रहा टैबलेट, भारत में  20 जुलाई को होगा लॉन्च

Lenovo Legion टैबलेट के स्पेसिफिकेशन- लेनोवो लीजन टैबलेट के भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल मॉडल के ही स्पेक्स मिल सकते हैं। इसमें QHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 8.8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC मिल सकता है, जिसे एड्रेनो 730 GPU के साथ जोड़ा गया है। वहीं गेमिंग के दौरान इसे गर्म होने से बचाने के लिए इसमें कंपनी का खास लीजन कोल्डफ्रंट वेपर थर्मल सॉल्यूशन शामिल किया गया है।

ग्लोबल मॉडल में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक इसके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही 13MP और 2MP सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Lenovo Legion टैबलेट को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,550mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-C, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6E और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 मिलता है। जिससे चार्जिंग और ऑडियो आउटपुट के लिए भी यूज किया जा सकता है। यूएसबी-सी पोर्ट डिस्प्लेपोर्ट 1.4 फंक्शनलिटी को भी सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo Legion Tablet Launching in India on July 20 Know Price And Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X