Home
Tablets

Lenovo M20 5G टैबलेट की कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स, यहां जानें सभी डिटेल

Lenovo ने अपने ग्राहकों के लिए अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने Lenovo M20 5G नाम दिया है। तो चलिए आपको आगे लेनोवो के इस नए टैबलेट की डिटेल्स बताते हैं।

फिलहल कंपनी ने अपने इस टैबलट को चीनी बाजार में उपलब्ध कराया है। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने हाल ही में जापान में Lenovo K11 टैबलेट लॉन्च किया था।

Lenovo M20 5G टैबलेट की कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स, यहां जानें सभी डिटे

लेनोवो का M20 5G टैबलेट एक मिड-रेंज टैबलेट है, जिसमें ग्राहकों को हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी मिल रही है। आइए आपको आगे Lenovo M20 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारें में बताते हैं।

Lenovo M20 5G की कीमत और उपलब्धता: Lenovo M20 5G के 6GB रैम के साथ128GB वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (करीब 28,125 रुपये) है, वहीं इसके 8GB रैम के साथ 256GB की कीमत 2799 yuan (करीब 33,101 रुपये) है।

Lenovo M20 5G टैबलेट की कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स, यहां जानें सभी डिटे

इसके अलावा अगर आप 12GB रैम के साथ 512GB को लेना चाहते हैं, तो आपको 2899 yuan (करीब 34,284 रुपये) खर्च करने होंगे। अभी यह टैबलेट बिक्री के लिए चीन में JD.com पर उपलब्ध है।

Lenovo M20 5G के स्पेसिफिकेशंस: Lenovo M20 5G में आपको 10.4 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2000 पिक्सल और ब्राइटनेस 280 nits तक है।

Lenovo M20 5G टैबलेट की कीमत, उपलब्धता और स्पेक्स, यहां जानें सभी डिटे

प्रोसेसर की बात करें तो इस टैबलेट में MediaTek MT8791 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस टैबलेट में 6GB, 8GB या 12GB रैम के साथ 128GB, 256GB या 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसके स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस टैबलेट में 7200mAh की बैटरी शामिल की है।

Lenovo का अपने इस टैबलेट को लेकर दावा है कि इसकी बैटरी 8-10 घंटे तक का बैकअप देगी। Lenovo का दावा है कि यह 1Gbps तक स्पीड और 1ms लो लेटेंसी प्रदान कर सकता है। जिसमें 866Mbps की अधिकतम स्पीड के साथ वाईफाई (5) सपोर्ट भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo M20 5G has a 10.4-inch LCD display and 13-megapixel primary camera. Along with this, it has a battery of 7200mAh.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X