लॉन्च हुआ Lenovo Tab K11 Plus टैबलेट, सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक चलेगी बैटरी
Lenovo ने टैबलेट सेग्मेंट में नया डिवाइस पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने अपना नया अफॉर्डेबल टैबलेट Lenovo Tab K11 Plus को मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने अपने इस टैबलेट को कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
Lenovo ने टैबलेट में 11.45 इंच की डिस्प्ले दी है, जो कि 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। कंपनी ने 4GB से लेकर 8GB तक रैम वेरिएंट्स पेश किए है। आइए इस टैबलेट के फीचर्स के बार में जानते हैं।

Lenovo Tab K11 Plus की कीमत
Lenovo Tab K11 Plus की कीमत के बारे में कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस टैबलेट को कंपनी ने बजट में ही पेश किया है।
Lenovo Tab K11 Plus की विशेषताएं
Lenovo Tab K11 Plus टैबलेट में कंपनी ने 11.45 इंच की डिस्प्ले दी है, जो कि 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट दी गई है, जिसमें 400nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
कैमरा: कंपनी ने रियर साइड में 13MP का कैमरा दिया है और इसके फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया है।
स्टोरेज: इस टैबलेट का बेस वेरिएंट 4GB RAM से शुरू होता है, जिसके साथ 64GB स्टोरेज पेअर की गई है। उसके बाद 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है और आपको इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
बैटरी: Lenovo Tab K11 Plus में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 680 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8600mAh की बैटरी दी गई है और साथ में 20 वॉट का चार्जर एडेप्टर भी दिया गया है।
चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट को सिंगल चार्ज करने पर यह 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। टैबलेट की साउंड क्वालिटी भी दमदार है। इसमें Dolby Atmos सपोर्टेड 4 स्पीकर दिए गए है और 2 माइक्रोफोन भी जोड़े गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








