5100mAh बैटरी और 8MP कैमरा के साथ Lenovo Tab K9 टैबलेट लॉन्च, कीमत भी कम
Lenovo ने मार्केट में अपना सस्ता Tab K9 टैबलेट लॉन्च किया है। यह टैबलेट 8.7 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1340x480 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 480 निट्स की ब्राइटनेस है। ताकतवर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यह टैबलेट बेहतरीन फरफॉर्मेंस देता है।
5100mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसे 12.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का समय मिलता है। यह एक किफायती टैबलेट है, जो शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी लाइफ के साथ आता है।

Lenovo Tab K9 कीमत
Lenovo Tab K9 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि यह टैबलेट Luna Grey और Seafoam Green जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। अब बस इंतजार है कि यह टैबलेट कब मार्केट में दस्तक देगा।
Lenovo Tab K9 स्पेसिफिकेशन
Lenovo Tab K9 में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसमें 480 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, साथ ही 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी है, जो इसके विजुअल एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है। यह टैबलेट ऑक्टाकोर MediTek Helio G85 चिपसेट से लैस है और Android 14 पर आधारित Lenovo ZUI 16 स्किन के साथ आता है। खास बात है कि कंपनी ने एंड्रॉयड 15 का अपग्रेड और 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स देने का वादा किया है, जिससे यह टैबलेट लंबे समय तक आपके लिए भरोसेमंद रहेगा।
Lenovo Tab K9 में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5100mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, और कंपनी का दावा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 16.5 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम देती है।
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS और Galileo सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। ऑडियो में डुअल स्पीकर और Dolby Atmos का शानदार अनुभव मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 2MP फ्रंट कैमरा और 8MP रियर कैमरा दिया गया है, जो आपकी तस्वीर और वीडियो कॉल्स को और भी बेहतरीन बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








