Home
Tablets

Lenovo Tab M11 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, 7,040mAh बैटरी के साथ इस दिन होगी एंट्री

Lenovo ने अपने आगामी टैबलेट Lenovo Tab M11 के भारत में लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह टैबलेट 26 मार्च को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इसके लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है।

जिससे इस लेनोवो टैब के कई खास स्पेक्स का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

अगर आप भी नया टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। लेनेवो का यह टैबलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Lenovo Tab M11 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म

Lenovo Tab M11 की लॉन्चिंग और कीमत- इस अपकमिंग टैबलेट पर से 26 मार्च को पर्दा उठेगा। माइक्रोसाइट लाइव होने से इस बात का भी खुलासा हो गया है कि, इसे बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं कीमत की बात करें तो लीक रिपोर्ट की मानें तो इसे 179 डॉलर (14,963 रुपये लगभग) में लॉन्च किया जा सकता है।। फिलहाल ऑफिशियली इसके कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह जानकारी सामने आई है कि, इसे 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा।।

Lenovo Tab M11 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म

Lenovo Tab M11 के स्पेक्स- Lenovo Tab M11 में 11 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी मिलेगी। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसका रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक Heilo G88 चिपसेट दिया जाएगा।

स्टोरेज की बात करें तो इसे 8GB रैम और 128 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह टैब आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर काम करेगा । इसके साथ ही कंपनी Android 14 और 15 देने का भी वादा कर रही है।

Lenovo Tab M11 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, साथ ही सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7,040mAh की बैटरी से लैस होगा।

यह अपकमिंग टैब डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर्स सपोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1 और USB- C पोर्ट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
lenovo tab m11 launch on march 26 in india know price Specs and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X