Home
Tablets

Lenovo ने भारत में नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें मॉडल, कीमत और खासियत

Lenovo ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया टैबलेट Lenovo Tab M11 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को मीडियाटेक Helio G88 SoC के साथ उपलब्ध कराया गया है, जो Mali G52 GPU के साथ पेयर है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

अपने इस टैबलेट को कंपनी ने सबसे पहले जनवरी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2024) में पेश किया था। इस टैब की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। वहीं अमेरिका में इसे बिक्री के लिए अप्रैल में उपलब्ध कराया जाएगा।

Lenovo ने भारत में नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें मॉडल, कीमत और खासियत

Lenovo Tab M11 की भारत में कीमत- Lenovo ने अपने इस नए टैबलेट को दो कनेक्टिविटी वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके Wi-Fi वाले वेरियंट की कीमत 18,000 रुपये तय किए गए हैं, वहीं Tab Pen के साथ बंडल किए गए LTE वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये है।

अगर आप भी इस टैबलेट को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसे लेनोवो इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे Amazon पर भी लिस्ट कर दिया गया है, जहां से ग्राहक इसे 28 मार्च से खरीद सकते हैं।

Lenovo ने भारत में नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें मॉडल, कीमत और खासियत

Lenovo Tab M11 की खूबियां- लेनोवो टैब एम11 में आपको 11-इंच WUXGA का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। यह टैबलेट Android 13-बेस्ड UI पर संचालित होगा जिसमें दो साल का OS और चार साल का सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलने का दावा है।

बता दें, इसमें कंपनी ने मीडियाटेक Helio G88 SoC प्रोसेसर दिया है, जिसे Mali G52 GPU के साथ पेयर किया गया है। यह टैबलेट TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आ रहा है और Netflix पर HD-क्वालिटी स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करेगा।

Lenovo ने भारत में नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें मॉडल, कीमत और खासियत

स्टोरेज की बात करें तो इस टैबलेट में 8GB LPDDR4x रैम और 128GB eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। इसे डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर से पैक्ड किया गया है। यह टैब पेन के साथ कंपेटिबल है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 7,040mAh की बैटरी दी है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह IP52 रेटिंग के साथ आ रहा है। यह टैबलेट Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके वजन की बात करें तो यह 465 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
lenovo tab m11 launched in india with 7040mah battery 8gb ram check price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X