Home
Tablets

JBL के 8 स्पीकर की पावर के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Tab Plus, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Lenovo ने गुरुवार यानी 20 जून 2024 को अपना एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को कंपनी ने कई सारी खासियत के साथ पेश किया है। इसकी सबसे मुख्य बात जो इसे सबसे अलग बनाती है, वह है इसकी JBL के 8 स्पीकर की ताकत और यह स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं।

साथ ही इसमें 11.5 इंच 2K LCD स्क्रीन दी गई है। इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए इस टैबलेट से जुड़ी पूरी जानकारी को समझ लेते हैं कि आखिर इसे कंपनी vs और क्या खासियत के साथ पेश किया है।

JBL के 8 स्पीकर की पावर के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Tab Plus

Lenovo Tab Plus स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में आपके लिए mediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 के साथ आपके यूजर एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने में मदद करेगी। वहीं इस टैबलेट में 8,600mAh बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बता दें कि कंपनी की तरफ से भारत में Lenovo Tab Plus के लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Lenovo Tab Plus की कीमत

Lenovo Tab Plus को अभी ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध नहीं किया गया है। इस टैबलेट को खरीदने के लिए आपको EUR 279 (लगभग 25,000 रुपये) खर्च करने होंगे। इसे आप $289.99 ( लगभग 24,200 रुपये ) में भी खरीद सकते हैं।

यह टैबलेट सिंगल लूना ग्रे शेड के साथ लॉन्च हुआ है और इसमें 2 रैम एवं स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं, जो कि यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। Lenovo Tab Plus में 11.5 इंच 2K इंच LCD स्क्रीन दी गई है। यह स्क्रीन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

वहीं इसकी सबसे बड़ी खासियत स्पीकर क्वालिटी है। इस टैबलेट में JBL के 8 स्पीकर दिए गए हैं। इतना ही नहीं इस टैबलेट को आप ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी पॉडकास्ट और म्यूजिक में आपको ये टैबलेट अलग ही फील देने वाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo Tab Plus launched with the power of JBL's 8 speakers, know the price and specifications here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X