Home
Tablets

9,200mAh की बैटरी के साथ N-One Npad Ultra की मार्केट में एंट्री, कीमत मात्र 20,000 रुपये

N-One ने Npad Ultra एंड्रॉयड टैबलेट मार्केट में पेश कर दिया है। Npad Ultra आउट ऑफ बॉक्स द एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस टैबलेट है। यह टैबलेट वाइडवाइन एस 1 सर्टिफिकेशन और ड्यूल सिम सेटअप के साथ मिल रहा है।

N-One Npad Ultra की कीमत

N-One Npad Ultra टैबलेट की कीमत यूरोप में $243 यानी भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 20,344 रुपये है। बता दें कि यह टैबलेट आपको गीकब्यूइंग पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। टैबलेट की शुरुआती डिलीवरी लगभग 3 हफ्ते में होगी। लेकिन यह टैबलेट ग्लोबली कब उपलब्ध होगा फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

9,200mAh की बैटरी के साथ N-One Npad Ultra की मार्केट में एंट्री

N-One Npad Ultra स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर दिया गया है। वाइडवाइन एल 1 सर्टिफिकेशन का मतलब है कि N-One Npad Ultra टैबलेट Amazon Prime Video या Netflix से 1080 रिजॉल्यूशन पर वीडियो कंटेंट स्ट्रीम कर सकता है।

यह टैबलेट साउंड आउटपुट प्रोवाइड करने के लिए 4 बिल्ट-इन स्पीकर से लैस है। इसमें 9,200mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टविटी के लिए इस टैबलेट में आपको ड्यूल एलटीआई और वाईफाई नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल रहा है।

अगर हम इस टैबलेट की कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसके रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। N-One Npad Ultra टैबलेट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ऐसा माना जा रहा है कि कीमत में कम होने के चलते यह टैबलेट कई OS अपडेट प्रोवाइड नहीं कर सकता है।

इस टैबलेट में 8GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा एक्सटेंड किया जा सकता है। इसके अलावा, टैबलेट में एक प्रकार की स्वैप फाइल का इस्तेमाल करके RAM को काफी बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
N-One Npad Ultra enters the market with 9,200mAh battery, priced at only Rs 20,000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X