Nokia T10 Tablet LTE कनेक्टिविटी के साथ कीमत है एक स्मार्टफोन से भी कम

Nokia T10 Tablet LTE: Nokia ने पिछले महीने Nokia T10 Tablet को भारत में 11,799 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। टैबलेट को कॉम्पैक्ट 8-इंच फॉर्म फैक्टर और यूनिसोक चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। कनेक्टिविटी के लिए, यह वाई-फाई पर निर्भर था और इसमें LTE ऑप्शन उपलब्ध नहीं था। अब, नोकिया ने आधिकारिक तौर पर LTE + वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ Nokia T10 Tablet लॉन्च किया है।
Nokia T10 Tablet LTE: Price
कीमत की बात करें तो Nokia T10 Tablet LTE 15,000 रुपये से कम कीमत पेश किया गया है। साथ ही आपको बता दें नया टैबलेट एंड्रॉइड 12 OS पर बूट होता है और इसमें वाई-फाई-ओनली मॉडल के समान ही स्पेसिफिकेशन है। LTE वाले Nokia T10 टैबलेट की कीमत 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 12,799 रुपये है। इसके 4GB RAM + 64GB वैरिएंट की कीमत 13,799 रुपये है। यह सिंगल ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस को 15 अक्टूबर से Nokia ऑनलाइन स्टोर और Amazon से खरीदा जा सकता है।
Nokia T10 Tablet (LTE): Specifications
Nokia T10 टैबलेट 8 इंच केLCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1290 x 800 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और ब्राइटनेस 450 निट्स है। स्क्रीन में ऊपर और नीचे मोटे बेज़ल है।
यह Unisoc T606 SoC द्वारा लेस है जिसे 3GB या 4GB रैम और 32GB या 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 512GB तक के अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। यह Widevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ आता है जिसका मतलब है कि आप नेटफ्लिक्स शो को HD रेजोल्यूशन में स्ट्रीम कर सकते है।
Nokia T10 Tablet LTE: Camera
कैमरा की बात करें तो इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ सिंगल कैमरा है। पीछे की तरफ, ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 8MP का लेंस है, जबकि 2MP का फिक्स्ड फोकस यूनिट सामने की तरफ रखा गया है। फ्रंट कैमरा वीडियो चैट या मीटिंग करने के लिए है। कम रोशनी या रात के शॉट्स में सहायता के लिए रियर कैमरे के नीचे एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है।

Nokia T10 Tablet LTE: Battery And Connectivity
Nokia T10 Tablet LTE में 5,250mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 12OSपर आउट ऑफ बॉक्स बूट होता है और दो और OSअपग्रेड प्राप्त करने का दावा किया जाता है। कहा जा रहा है कि इसे 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
इसमें 4जी LTE, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस सपोर्ट है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक है।


Click it and Unblock the Notifications








