13 इंच डिस्प्ले और नए फीचर्स के साथ Oneplus ला रहा नया पैड, यहां जानें सबकुछ
Oneplus अपने टैबलेट लाइनअप को बढ़ाने की योजना बना रहा है, और तहत वह Oneplus Pad Pro का एक बड़ा वेरिएंट लॉन्च करेगा। चीनी टिपस्टर WHYLAB की रिपोर्ट के अनुसार इस नए टैबलेट में 13 इंच की डिस्पले होगा, जो एंटरटेनमेंट , क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगी। यह आगामी टैबलेट यूजर्स को एक नया और एंडवांस एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।
उम्मीद की जा रही है कि, OnePlus Pad Pro में मौजूदा मॉडल के जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं, इसके साथ ही इसमें कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। वनप्लस का यह लेटेस्ट टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा, जो एफिशिएंट परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करेगा।

इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 3840x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन होगा, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक होगी, जो छोटे वेरिएंट की 900 निट्स से कम है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट हो सकता है।
रिपोर्ट की मानें तो Oppo एक नए टैबलेट पर काम कर रहा है, जो Oneplus Pad Pro का रिब्रांड हो सकता है। यह टैबलेट Oppo Pad 3 के बड़े वेरिएंट के तौर पर लॉन्च हो सकता है। इसमें 8GB, 12GB और 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है।
वहीं अगर अन्य फीचर्स मौजूदा मॉडल के समान रहते हैं, तो Oppo Pad 3 में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9510mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप भी होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होगा।


Click it and Unblock the Notifications








