OnePlus Pad 2 की भारत में इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले जानें सभी डिटेल्स
OnePlus Pad 2 Price: वनप्लस का 16 जुलाई यानी कल एक बड़ा लॉन्च इवेंट होने जा रहा है। जिसमें कंपनी OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन के साथ-साथ Watch 2R, Nord Buds 3 Pro और OnePlus Pad 2 टैबलेट भी लॉन्च करेगी।
लेकिन इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही टिपस्टर योगेश बरार ने वनप्लस के इस आगामी टैबलेट की बॉक्स फोटो के साथ भारत में OnePlus Pad 2 की अनुमानित कीमत का खुलासा कर दिया है।

OnePlus Pad 2 कीमत: सामने आई लीक के अनुसार टैबलेट की MRP 47,999 रुपये है, हालांकि, छूट के साथ इसकी कीमत 45,999 रुपये तय किए जानें की उम्मीद है।
यह कीमत इसके 12GB+256GB वेरिएंट के लिए होगा। इसके आलावा एक्सेसरीज की कीमतें भी लीक हुईं है, कीबोर्ड के लिए 11,999 रुपये और वनप्लस स्टाइलो के लिए 5,000 रुपये तय किया जा सकता है।

Oneplus Pad 2 के स्पेसिफिकेशन: पिछली रिपोर्ट और आधिकारिक टीजर के अनुसार, वनप्लस पैड 2 में 12.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट , इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स और 3000 x 2120 रिज़ॉल्यूशन होगा। इसका डिस्प्ले डॉल्बी विजन को सपोर्ट करने में सक्षम है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें टैबलेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है, यह टैबलेट दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा।
वनप्लस पैड 2 में 13MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑडियो के लिए छह स्पीकर शामिल होंगे। टैबलेट भारत में वनप्लस स्टाइलो 2 , स्मार्ट कीबोर्ड और फोलियो केस के साथ दस्तक देगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 9,510mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है।
वनप्लस के लॉन्च इवेंट को यहां लाइव देखें: वनप्लस लॉन्च इवेंट 16 जुलाई को शाम 6.30 बजे IST से शुरू होगा। इवेंट को लाइव देखने के लिए आप कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल या YouTube चैनल पर जा सकते हैं। वनप्लस ने इवेंट में ब्रांड के चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे।जिसमें वनप्लस नॉर्ड 4, वनप्लस वॉच 2R, वनप्लस पैड 2 और वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








