OnePlus Pad 2 की लॉन्च टाइमलाइन डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ
OnePlus ने 2024 की शुरुआत में ही अपने कई फोन्स को लॉन्च किया है, जो कई दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं। अब कंपनी अपनी नई पैड Oneplus Pad 2 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है।
फिलहाल कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एक रिपोर्ट की माने तो ब्रांड अपने आगामी पैड को 2024 की दूसरी छमाही में पेश कर सकता है। तो आइए आपको इसकी लॉन्चिंग से लेकर इसमें मिलने वाले खूबियों तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
गौरतलब है कि, OnePlus Pad टैबलेट को कंपनी ने पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। इसके बाद ब्रांड का एक और टैबलेट OnePlus Pad Go अक्टूबर में लॉन्च हुआ। हालांकि, यह उसका सस्ता वर्जन था। लेकिन अब सामने आई रिपोट्स की मानें तो वनप्लस जल्द ही OnePlus Pad के सक्सेसर के तौर पर OnePlus Pad 2 को लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी है।
हाल ही में टिप्स्टर मैक्स जम्बोर ने OnePlus Pad 2 को लेकर खास खुलासा किया है। मैक्स जम्बोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर जानकारी दी है कि, OnePlus Pad 2 को कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि, वनप्लस का यह नया टैबलेट जून के आस-पास बाजारों में दस्तक दे सकता है।

आपको बता दें, ब्रांड ने OnePlus Pad के ग्लोबल वर्जन को चीन में Oppo Pad 2 के नाम से पेश किया था। अभी लॉन्चिंग लाइम लाइन के अलावा इस आगामी टैबलेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई डिटेल सामने आ सकती है।
OnePlus Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस- OnePlus Pad में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

वनप्लस पैड 2 में ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
OnePlus Pad को पावर देने के लिए इसमें 9,510mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-fi 6, फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड स्पीकर सिस्टम और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिल रहा है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ कंपनी ने उपलब्ध कराया था।


Click it and Unblock the Notifications








