Home
Tablets

Oneplus Pad 2 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत व ऑफर्स

Oneplus Pad 2 Discount: पिछली त्यौहारी सीजन में भारत में ज्यादातर Oneplus डिवाइसेस और एक्सेसरीज पर भारी छूट के बाद अब Oneplus Pad 2 इस महीने बिक्री के लिए उपलब्ध है।

वनप्लस पैड 2 अब लॉन्च के बाद सबसे कम कीमत में बिक रहा है। वर्तमान में ग्राहक इस बेहतरीन फीचर्स वाले पैड को बंपर छूट के साथ 40 हजार से कम दाम में अमेजॉन इंडिया से खरीदा सकते हैं।

  Oneplus Pad 2 को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें नई कीमत

Oneplus Pad 2 कीमत व ऑफर- गौरतलब है कि, वनप्लस पैड 2 को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इसमें कुछ हाई एंड स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यूजर्स इसको अमेजन से अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

वैसे तो इसकी कीमत 40,999 रुपए है, लेकिन अगर ग्राहक ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करता है, तो वह इस पर 3000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का लाभ ले सकता है। जिसके बाद इस पैड की प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी।

Oneplus Pad 2 स्पेक्स- वनप्लस पैड 2 में 12.1 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC और एड्रेनो 750 GPU द्वारा

संचालित है, जो 8GB/12GB रैम और 128/256GB स्टोरेज के साथ आता है। कैमरे के मामले में टैबलेट में 13MP का प्राइमरी सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी के मामले में वनप्लस पैड 2 में WiFi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB टाइप-C 3.2 है। टैबलेट में 9510mAh की बैटरी है, जो 67W वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है। इसका माप 268.7x195.1x6.5 मिमी है और इसका वजन 584 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Pad 2 Price Cut: Check Offers Price In India And Specifications In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X