OnePlus Pad 2 vs Realme Pad 2: दोनों टैबलेट में हो रहा है कन्फ्यूजन, यहां से जाने कौन सा है बेहतर
OnePlus Pad 2 vs Realme Pad 2: हाल ही में OnePlus ने भारत में अपने OnePlus Summer Event में OnePlus Pad 2 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को बड़ी बैटरी और कई सारे फीचर्स के साथ मार्केट में दी है।
लेकिन लोगों के मन में OnePlus Pad 2 और Realme Pad 2 को लेकर ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इन दोनों टैबलेट में कौन सा हमें खरीदना चाहिए। कुछ लोग तो Realme Pad 2 को खरीद भी चुके होंगे। ऐसे में हम आपका कन्फ्यूजन दूर करने के लिए अपने आर्टिकल में इन दोनों टैबलेट के बारे में पूरी जानकारी लेकर आए हैं, ताकि आप यह समझ सकें कि आपके लिए कौन सा टैबलेट अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

OnePlus Pad 2 और Realme Pad 2 की कीमत
भारत में OnePlus Pad 2 की शुरूआती कीमत 39,999 रुपये है। यह प्राइज इसके बेस वेरिएंट 8GB/128GB मॉडल के लिए है। वहीं इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो OnePlus Pad 2 को सिंगल निंबस ग्रे शेड में पेश किया गया है।
बात करें Realme Pad 2 की कीमत की तो इसका Wi-Fi वेरिएंट 6GB RAM + 128GB को कंपनी ने 17,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था। ये टैबलेट दो कलर ऑप्शन Imagination Grey और Inspiration Green में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट के 4G LTE वेरिएंट को दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये हैं।

OnePlus Pad 2 और Realme Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: OnePlus Pad 2 में 7:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली 12.1-इंच 3K (2,120x3,000 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसका पैनल 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करने में सक्षम है, यह टैबलेट डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।
वहीं Realme के इस टैबलेट में 11.5 इंच के साथ 120Hz 2K रिजॉल्यूशन की डिस्प्ले दी गई है। इसमें स्मार्ट अडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लू लाइट प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है। यह टैबलेट Realme का पहला ऐसा टैबलेट है, जो कि 10.4 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। यह टैबलेट भी डॉल्बी एटमॉस और क्वॉड स्पीकर को सपोर्ट करता है।

स्टोरेज: वनप्लस के लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट पर स्नैपड्रैगन चिप को 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Realme Pad 2 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।
बैटरी: OnePlus Pad 2 में 67W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 9,510mAh की दमदार बैटरी दी गई है और Realme Pad 2 में 8,360mAh की बैटरी मिलती है। इसे चार्ज करने के लिए 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
कैमरा: OnePlus Pad 2 टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ Realme Pad 2 के बैक में 8MP AI कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। यानी कैमरा की तुलना में Realme Pad 2 अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
अन्य फीचर्स: OnePlus का यह नया टैबलेट Android 14-बेस्ड OxygenOS 14 पर रन करता है। OnePlus Pad 2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और बहुत कुछ मिल रहा है। यह 6 स्पीकर सेटअप से लैस है और वनप्लस स्टाइलो 2 के ज़रिए स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है।
बात करें Realme Pad 2 के अन्य फीचर्स की तो इसमें Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 मिलता है। यह टैबलेट डुअल बैंड Wifi, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है।
हमारे आर्टिकल द्वारा पेश की गई जानकारी से आप ये पता कर सकते हैं कि OnePlus Pad 2 और Realme Pad 2 में से किसके फीचर्स ज्यादा दमदार है। साथ ही आप यहां से दोनों की फुल डिटेल्स पता कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








