OnePlus Pad 2 पावरफुल प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत
OnePlus ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, ऑफिशियली तौर पर भारत में OnePlus Pad 2 टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। वनप्लस पैड 2 कंपनी का नया फ्लैगशिप एंड्रॉइड टैबलेट के रूप में वनप्लस पैड का उत्तराधिकारी है।
जिसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको वनप्लस के इस लेटेस्ट टैबलेट की कीमत और खासियत से लेकर उपलब्धता तक के बारे में जानते हैं।

OnePlus Pad 2 की कीमत, उपलब्धता- भारत में वनप्लस पैड 2 की शुरूआती कीमत 39,999 रुपये है। यह प्राइज इसके बेस वेरिएंट 8GB/128GB मॉडल के लिए है। वहीं इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे यानी वनप्लस पैड 2 को सिंगल निंबस ग्रे शेड में पेश किया गया है। वनप्लस पैड 2 की भारत में 1 अगस्त से बिक्री शुरू होगी। इसके अलावा, नए वनप्लस स्टाइलो 2 की कीमत 5,499 रुपये है, जबकि वनप्लस स्मार्ट कीबोर्ड की कीमत 8,499 रुपये है। ये दोनों वनप्लस पैड 2 एक्सेसरीज अलग-अलग बेची जाती हैं।

OnePlus Pad 2 स्पेसिफिकेशन- वनप्लस पैड 2 में 7:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली 12.1-इंच 3K (2,120x3,000 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका पैनल 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करने में सक्षम है, यह टैबलेट डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।
वनप्लस का यह नया टैबलेट Android 14-आधारित OxygenOS 14 चलाता है। वनप्लस के लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट पर स्नैपड्रैगन चिप को 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। टैबलेट में 13 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा है।

वनप्लस पैड 2 में 67W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 9,510 mAh की बैटरी भी शामिल की गई है। वनप्लस पैड 2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और बहुत कुछ मिल रहा है। यह छह स्पीकर सेटअप से लैस है और वनप्लस स्टाइलो 2 के ज़रिए स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है।
आपको बता दें, OnePlus Pad 2 को OnePlus Stylo 2 और Smart Keyboard के साथ लैपटॉप में भी बदला जा सकता है। स्टाइलस 16,000 प्रेशर सेंसिटिविटी लेवल और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है, जबकि कीबोर्ड में 8,640 mm चौकोर टचपैड है।
पोर्टेबल कीबोर्ड में एक मैग्नेटिक होल्डर और एडजस्टेबल टिल्ट मिलता है, जो 110 डिग्री से 165 डिग्री तक टिल्ट हो सकता है। इस की-बोर्ड को से पोगो-पिन और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। OnePlus Stylo 2 में 80mAh की बैटरी है और वनप्लस स्मार्ट कीबोर्ड में 205mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








