Home
Tablets

OnePlus Pad के डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक, ये है कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Pad के डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक

OnePlus Pad का अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। लॉन्च होने से पहले ही वन प्लस पैड की लॉन्चिंग डेट और कीमत का खुलासा हो चुका है। इसी के साथ आगामी 28 अप्रैल से कंपनी अपने पहले एंड्रॉयड टैबलेट के प्री-ऑर्डर को भी भारत में लेना शुरू कर रही है। इसी के साथ यह पैड आपको वनप्लस के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलने लगेंगे।

OnePlus Pad की कीमत

कंपनी ने साल की शुरूआत में ही वनप्लस पैड की घोषणा की थी। उस वक्त कंपनी ने इसके कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से इसके कीमत और सेल के डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है। पैड की लीक हुई जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 39,999 रुपये हो सकती है।

OnePlus Pad की स्पेसिफिकेशन्स

यह पैड एलसीडी पैनल पर तैयार किया गया है , जो 2800 × 2000 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 11.61 इंच डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है। ये पैड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट के साथ आता है। जिसमें आपको 12GB रैम और 256GB का सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्क्रीन पर एचडीआर 10+, 500निट्स ब्राइटनेस और 296 पीपीआई फीचर्स भी आपको मिलेंगे। इस टैबलेट ​डिवाईस के वजन की बात करें तो वह आपको 552ग्राम मिलेगा। 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बने इस पैड को कंपनी ने ReadFit Screen का नाम दिया है।

OnePlus Pad के डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक

कैमरा और बैटरी

कंपनी ने वनप्लस पैड में फोटोग्राफी के लिए 13 MP का रीयर कैमरा दिया है। वहीं कंपनी ने सेल्फी लवर्स और वीडियो कॉलिंग के इस डिवाइस में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस टैब में ईआईएस स्टेबजाइजेशन फीचर को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ इसके रीयर कैमरे में 4K वीडियो तथा फ्रंट कैमरे में 1080P वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की भी सुविधा को शामिल किया गया है। इसी के साथ यह आपको 9,510 MAH की बैटरी 67 वॉट के SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Pad's price and features have been leaked before launch. In which it is being claimed that the company will start taking pre-orders of its first Android tablet in India from April 28. With this, you will also find these pads at online and offline stores of OnePlus.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X