Home
Tablets

OnePlus Pad Go भारत में 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत व ऑफर

OnePlus Pad Go Launched in India: वनप्लस ने आज सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Go भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसे काफी किफायती दाम में कंपनी ने उपलब्ध कराया है। जो मीडियाटेक प्रोसेसर, से लैस है। वनप्लस पैड गो कंपनी का दूसरा टैबलेट है। इससे पहले कंपनी ने देश में वनप्लस पैड को लॉन्च किया था। वनप्लस पैड गो को 256 जीबी स्टोरेज और 8000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। तो चलिए आपको इस टैब के अन्य स्पेक्स , बिक्री डेट और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Pad Go कीमत

वनप्लस पैड गो के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। यह कीमत कंपनी के वाई-फाई मॉडल की है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले LTE मॉडल को 21,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वाई-फाई मॉडल को 23,999 रुपये में पेश किया गया है। इस लेटेस्ट टैबलेट को ग्राहक 12 अक्टूबर प्री-बुक कर सकेंगे। वहीं 20 अक्टूबर से इसकी बिक्री शुरू होगी। जिसे वनप्लस इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, वनप्लस स्टोर एप्प, फ्लिपकार्ट, अमेजन, रिलायंस, क्रोम के जरिए बेचा जाएगा। इसे ट्विन मिंट कलर में लाया गया है।

OnePlus Pad Go ऑफर

सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस टैबलेट को खरीदने पर 2000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को 1,399 रुपये वाला फोलियो कवर भी इस टैबलेट के साथ फ्री मिलेगा।

OnePlus Pad Go स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच डिस्प्ले मिल रही है, जो 2.4K रेजॉलूशन ऑफर करेगी। इसके डिस्प्ले पैनल TÜV Rheinland सर्टिफाइड है, जो 400 निट्स ब्राइटनेस यूजर को ऑफर करेगा। इसके टैबलेट का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर हीलियो G99 प्रोसेसर शामिल है। इसमें यूजर्स को 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। वनप्लस का यह टैबलेट ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13.2 के साथ आ रहा है। इसके रियर पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सिक्यॉरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट भी शामिल किया गया है।

OnePlus Pad Go भारत में 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने OnePlus Pad Go में 8,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, 5LTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। यह टैबलेट Dolby Atmos सपोर्ट और क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ आ रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus has launched OnePlus Pad Go tablet with 256 GB storage. Which has been made available in the budget range. The company has introduced it with 8GB RAM and 256GB inbuilt storage. This is the second tablet of the company. Earlier OnePlus Pad was launched in India. Its pre-booking will start from October 12 and its sale will start from October 20.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X