Home
Tablets

OnePlus Pad Go की आज से प्री-बुकिंग शुरु, यहां से करें ऑर्डर, जानें ऑफर डिटेल्स

OnePlus Pad Go Pre-order Start: वनप्लस पैड गो टैबलेट की प्री-बुकिंग आज से भारत में शुरू कर दी गई है। आपको बता दें, वनप्लस ने हाल ही में अपने इस टैबलेट को भारत में लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये तय की गई थी। आपको इस टैबलेट में 8GB तक रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज मिल रहा है। आइए आपको वनप्लस के इस लेटेस्ट टैबलेट (OnePlus Tablet) की कीमत , फीचर्स और ऑफर डिटेल के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Pad Go प्री-ऑर्डर

अगर ग्राहक 20 अक्टूबर से पहले वनप्लस पैड गो की प्री-ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें कंपनी की तरफ से टैबलेट के साथ 1,399 रुपये वाले फोलियो केस को फ्री दिया जाएगा। इसके साथ ही प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को OneCard, SBI, ICICI, ICICI, Kotak और Axis card पर 2,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। वनप्लस पैड गो टैबलेट को ग्राहक अमेजन और वनप्लस इंडिया की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर तकर सकते हैं। वनप्लस की ऑफिशियली साइट पर इस टैब के 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाला वाई-फाई मॉडल को ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। हालांकि जल्द ही कंपनी इसके 256GB स्टोरेज वाले LTE वेरियंट को भी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा सकती है।

OnePlus Pad Go की आज से प्री-बुकिंग शुरु, यहां से करें ऑर्डर, जाने दाम

OnePlus Pad Go फीचर्स

वनप्लस पैड गो को 11.35 इंच 2.4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जो TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इस टैबलेट की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। जो 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। कंपनी ने अपने इस टैबलेट में ऑक्ट-कोर हीलियो G99 प्रोसेसर को शामिल किया है। वनप्लस के इस टैबलेट में 8 GB रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है।

OnePlus Pad Go टैबलेट ऐंड्रॉयड 13 गो बेस्ड OxygenOS 13.2 पर संचालित होगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 8,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको वनप्लस पैड गो में ब्लूटूथ, वाई-फाई मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus has recently launched OnePlus Pad Go for its customers. The first sale of OnePlus Pad Go is going to happen on October 20. With this, customers have the opportunity to pre-book this pad of OnePlus. Pre-booking of the tablet has started from today. Savings can be made on the tablet with bank offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X